बिना मास्क बाहर निकलने पर 443 का चालान
कोरोना संक्रमण को लेकर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। वह भी तब जब लागू हुए लॉकडाउन में मिली छूट के दौरान घरों से बाहर निकलना हो। पिछले कई दिनों से बिना मास्क बाहर निकलने वालों की बढ़ती शिकायत को लेकर अधिकारियों ने सख्ती शुरू कर दी है। एसएसपी के आदेश पर शनिवार सुबह से जिले भर में मास्क को लेकर अभियान चलाया गया।
जेएनएन, बरेली : कोरोना संक्रमण को लेकर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। वह भी तब जब लागू हुए लॉकडाउन में मिली छूट के दौरान घरों से बाहर निकलना हो। पिछले कई दिनों से बिना मास्क बाहर निकलने वालों की बढ़ती शिकायत को लेकर अधिकारियों ने सख्ती शुरू कर दी है। एसएसपी के आदेश पर शनिवार सुबह से जिले भर में मास्क को लेकर अभियान चलाया गया। हाईवे पिकेट के साथ ही शहर से लेकर देहात तक बने बैरियर में वाहनों को रोक-रोक कर चेक किया गाय। इस दौरान जो भी बिना मास्क मिला पुलिस ने चालान कर दिया। शहर के प्रमुख बाजारों व चौराहो पर भी चेकिंग गई। शनिवार को जिले भर में बिना मास्क के निकलने वाले 443 लोगों को पुलिस ने पकड़ा और चालान कर जुर्माना वसूली। इस दौरान शहर में 290 चालान शहर में किए गए। पुलिस ने बिना मास्क वालों को पहली बार 100 और दोबारा फिर पकड़े जाने पर मोटा जुर्माना करने की हिदायत दी है। कर्मचारी नगर से गांजा तस्कर गिरफ्तार
इज्जतनगर में शनिवार तड़के कर्मचारी नगर में पुलिस गश्त कर रही थी। तभी सैदपुर हाकिंस रोड पर एक युवक पुलिस को देख भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ा और झोला खोजकर तलाशी ली तो उसमें सात सौ ग्राम गांजा मिला। उसने अपना नाम शानमाज निवासी सैदपुर हाकिंस बताया। पूछताछ में बताया कि वह मजदूरी करता था। लॉकडाउन में एक युवक ने उससे गांजा तस्करी के लिए कहा। पहली खेप में उसे हजारों रुपये मिले तो वह यही करने लगा।
खाने के लिए मारपीट में छह गिरफ्तार
बारादरी के सैलानी में शुक्रवार को निहारी (खाने की एक डिश) खरीदने और खाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन आरोपितों को गिरफ्तार कर सभी का शांति भंग में चालान कर दिया। गिरफ्तार आरोपितों में शानू, फरजान, फरहान निवासी कसाई टोला, रिजवान, खालिद व मुजाहिद शामिल हैं।