Coronavirus Update : बरेली में दो की मौत, एसपी सिटी के फॉलोअर समेत आठ पॉजिटिव
सोमवार को एक महिला की मौत के बाद मंगलवार को दो और संक्रमितों की मौत की जानकारी आई।कुल आठ पॉजिटिव में एक एसपी सिटी का फॉलोअर भी है।
बरेली, जेएनएन।Bareilly Coronavirus News Update : सोमवार को एक महिला की मौत के बाद मंगलवार को दो और संक्रमितों की मौत की जानकारी आई। वहीं मंगलवार को आइवीआरआइ से कुल 35 सैंपल की रिपोर्ट आईं, इनमें से सात पॉजिटिव, जिसमें एक की मौत पूर्व में हो चुकी थी। वहीं एक रिपोर्ट प्राइवेट लैब से पॉजिटिव आई है। कुल आठ पॉजिटिव में एक एसपी सिटी का फॉलोअर भी है। इसके चलते एसपी सिटी आवास पर अफरातफरी मची है।
20 जून को हुई थी मौत 23 को आई रिपोर्ट
शहर के संजय नगर निवासी युवक गंभीर बीमारी से ग्रसित थे। उनका इलाज कोविड एल-2 अस्प्ताल में चल रहा था। जिला अस्पताल की ट्रू नेट मशीन से उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद इसे पुख्ता करने के लिए आइवीआरआइ सैंपल भेजा गया था। लेकिन बीस जून को लंग्स फेल्योर की वजह से उनकी मौत हो गई।
इनमें हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि
शहर के नवादा शेखान निवासी दो युवकों, पानीपत निवासी 29 वर्षीय युवक, देवरनिया निवासी 24 वर्षीय युवक, बिहारीपुर करोलान निवासी 28 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिले हैं। सुबह बनाया खाना, शाम को पॉजिटिव आई रिपोर्ट 20 जून को एसपी सिटी, उनकी पत्नी और दो फॉलोअर का कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था।
कोरोना संक्रमित निकला फॉलोअर
सोमवार को एसपी सिटी और उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आ गई। मंगलवार को एक फॉलोअर की रिपोट पॉजिटिव आई है। एक फॉलोअर की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। संक्रमित फॉलोअर को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे को तीन सौ बेड में क्वारंटाइन कर दिया गया है। बता दें कि संक्रमित फालोअर ने ही मंगलवार को सुबह का खाना बनाया था। जिसे अधिकारी समेत सभी स्टाफ ने खाया था। उसके संक्रमित आने के बाद रसोई व अन्य कमरों को बंद कर दिया गया है। यहां अब सैनिटाइजेशन का कार्य चल रहा है।
एसपी सिटी के परिजनोंं के भेजे जाएंगे सैंपल
एसपी सिटी, उनके परिजन व अन्य स्टाफ के दो तीन दिन बाद सैंपल कराए जाएंगे। ट्रू नेट से पॉजिटिव आया युवक शहर के आजमनगर निवासी 42 वर्षीय युवक मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हुआ था। डॉक्टर ने जांच की तो उसे सांस लेने में दिक्कत थी। इस पर गाइड लाइन के अनुसार उसकी जांच ट्रू नेट मशीन से कराई गई। रात करीब दस बजे उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली तो अस्पताल और चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। जानकारी पर अस्पताल पहुंचे फिजीशियन डॉ. एएम अग्रवाल ने युवक को कोविड एल-टू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अब उसकी जांच आइवीआरआइ से भी कराई जाएगी।
दिल्ली में भर्ती हैं निजी लैब से संक्रमित आए वृद्ध किला निवासी 67 वर्षीय वृद्ध का इलाज दिल्ली के निजी अस्पताल में चल रहा है। प्राइवेट लैब से उनकी जांच दिल्ली में हुई थी। आधार कार्ड में पता बरेली का होने के चलते रिपोर्ट यहां भेजी गई। मंगलवार को बहेड़ी की वृद्धा की लखनऊ में मौत हुई। वहीं एक अन्य संक्रमित की रिपोर्ट आई है। उनकी मौत 20 जून को ही हो चुकी है। इन्हें मिलाकर मंगलवार को कुल आठ रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इनमें एक रिपोर्ट प्राइवेट लैब से आई है। - डॉ. रंजन गौतम , जिला सर्विलांस अधिकारी कोविड-19