Move to Jagran APP

गरीबों की ठिठुरन होगी कम, अलाव और रैनबसेरे के लिए मिले 27 लाख रुपये

सर्दी से बचाव के लिए शासन से 27.5 लाख का बजट मिल गया है। बजट के 25 लाख से कंबल खरीदकर बांटे जाएंगे। 2.5 लाख अलाव पर खच होंगे। रैन बसेरा पर भी रजाई गद्दा समेत सभी जरूरी सामान की व्यवस्था कर ली गई है

By Ravi MishraEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 07:38 AM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 09:37 AM (IST)
शहर में रैन बसेरे में दो सौ लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।

 शाहजहांपुर, जेएनएन।  सर्दी से बचाव के लिए शासन से 27.5 लाख का बजट मिल गया है। बजट के 25 लाख से कंबल खरीदकर बांटे जाएंगे। 2.5 लाख अलाव पर खच होंगे। रैन बसेरा पर भी रजाई गद्दा समेत सभी जरूरी सामान की व्यवस्था कर ली गई है। शहर में  रैन बसेरा पर कुल 200 लोगों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। 

loksabha election banner

 जनपद में सर्दी से बचाव के लिए प्रतिवर्ष लाखों का बजट खर्च होता है। इस वर्ष भी शासन ने 25 लाख रुपये कंबल तथा 2.5 लाख रुपये अलाव के लिए उपलब्ध करा दिए है। इस बजट को तहसील प्रशासन के माध्यम से खर्च किया जाएगा। सर्दी में कोई भूखा न रहे। ठंड से सभी का बचाव हो। इसके लिए रैन बसेरा की स्थापना कर संसाधन भी जुटा दिए गए हैं। 

शहर में 150 लोगों के लिए स्थाई प्रबंध 

प्रशासन ने हनुमतधाम तथा अजीज गंज में अत्याधुनिक रैन बसेरा (शेल्टर होम) की स्थापना की है। हनुमतधाम में 100 लोग रह सकते हें। इसी तरह अजीजगंज में 50 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। यहां रहने वाले निराश्रित, वृद्धजन के लिए निश्शुल्क आवास, भोजन, चिकित्सा आदि का सुविधा मुहैया कराई जा रही है। 

नगर पालिका व पंचायत में 10 लोगों के रहने की व्यवस्था 

शाहजहांपुर में नगर निगम तथा पुवायां, शाहजहांपुर व जलालाबाद में नगर पालिका है। खुटार, बंडा, खुदागंज, कटरा, अल्हागंज, कांट को नगर पंचायत का दर्जा मिला है। पालिका व पंचायत में भी 6 से 10 लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। 

वर्जन

शासन ने 27.5 लाख का बजट मुहैया करा दिया है। रैन बसेरा का निरीक्षण कर सभी संसाधन मुहैया करा दिए गए है। सदी में हर किसी को आसरा मिलेगा। कोई व्यक्ति न भूख सोएगा व ठंड से कंपकंपाएगा। जनपद में 200 लोगों के निश्शुल्क, भोजन, आवास की व्यवस्था की गई है। 

गिरिजेश चौधरी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.