2.30 घंटे का ब्लॉक लेकर किया ट्रैक मेंटीनेंस
बरेली, जेएनएन : मुरादाबाद रेल मंडल द्वारा रेल इंजीनियरिग विभाग की ओर से जंक्शन यार्ड से सीबीगंज तक
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 01:59 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 01:59 AM (IST)
बरेली, जेएनएन : मुरादाबाद रेल मंडल द्वारा रेल इंजीनियरिग विभाग की ओर से जंक्शन यार्ड से सीबीगंज तक ब्लॉक लेकर ओएचई लाइन और ट्रैक मेंटीनेंस का काम किया गया। शुक्रवार दिन में 11.25 बजे से दोपहर 1.55 बजे तक अपलाइन पर ब्लॉक रहा। अवध असम एक्सप्रेस गुजरने के बाद ब्लॉक मंडल से दिया गया। कंट्रोल से ब्लॉक का मैसेज जारी होते ही चार मालगाड़ियों को बरेली जंक्शन, कैंट, पितांबरपुर और तिलहर में रोका गया। ब्लॉक के निर्धारित समय में ही सभी कार्य पूरे कर कंट्रोल को सूचना दे दी गई। दोपहर दो बजे ब्लॉक समाप्ति के बाद मालगाड़ियों को रवाना किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें