विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dengue: बरेली में 24 घंटे में मिले डेंगू के 18 नए मरीज, 350 के करीब पहुंची संख्या, जानिए ताजा स्थिति

By Jagran NewsEdited By: Ravi Mishra
Published: Sat, 19 Nov 2022 07:59 AM (IST)

Bareilly Dengue News यूपी के बरेली में डेंगू की स्थिति गंभीर होती जा रही हैं। बरेली में 24 घंटे के ...और पढ़ें

बरेली में 24 घंटे में मिले डेंगू के 18 नए मरीज, 350 के करीब पहुंची संख्या, जानिए ताजा स्थिति
बरेली में 24 घंटे में मिले डेंगू के 18 नए मरीज, 350 के करीब पहुंची संख्या, जानिए ताजा स्थिति

बरेली, जागरण संवाददाता। Bareilly Dengue News: डेंगू (Dengue) का प्रकोप हर दिन बढ़ता जा रहा है। हालात यह हैं कि डेंगू पीड़ितों का आंकड़ा 350 के करीब पहुंचने वाला है। शुक्रवार को भी जिले में 18 डेंगू पीड़ितों की पुष्टि हुई। जिसके बाद संख्या 346 हो गई है।

जिलों में जब जब स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने अत्याधिक जांचे की तब-तब डेंगू पीड़ितों की संख्या में इजाफा हुआ। बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग ने 200 से अधिक जांचे की तो 27 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। गुरुवार को मिली स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 24 घंटे में 43 लोगों में डेंगू पीड़ित मिले थे।

वहीं, शुक्रवार को मिली स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 18 मरीज सामने आए। जबकि जांचे केवल 116 ही हुई। ऐसे में यदि इन जांचों की संख्या बढ़ाई जाए तो निश्चित तौर पर डेंगू पीड़ितों की संख्या में इजाफा होगा। लेकिन लगातार मरीजों के बढ़ने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग एलाइजा जांचों में तेजी नहीं ला रहा है। इससे स्पष्ट है कि डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग खूब लापरवाही कर रहा है।

एनएस1 की जांचे बढ़ाई गई

स्वास्थ्य विभाग ने एनएस1 की जांचे बढ़ाई हैं। शुक्रवार को 333 लोगों की जांचे की गई। इसमें से 53 लोगों में डेंगू रिपोर्ट पाजिटिव मिली थी। तो वहीं 116 लोगों की एलाइजा जांच हुई इसमें से 18 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। तो वहीं, 19201 घरों में लार्वा की जांच हुई जिसमें से 509 घरों में लार्वा मिला था। तो वहीं, 40056 खाली पड़े बर्तनों, डिब्बो टायर आदि को खंगाला गया। जिसमें से 2215 बर्तन, टायरों आदि में लार्वा की पुष्टि हुई है।

एक नजर में अब तक डेंगू

कुल एनएस 1 जांच : 14005

एनएस 1 जांच में पाजिटिव : 1877

कुल एलाइजा जांचे : 4605

कुल डेंगू पाजिटिव : 346