विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपीटीयू की काउंसलिंग का आज अंतिम मौका

By Edited By:
Published: Mon, 22 Jun 2015 09:59 PM (IST)

-तीस जून तक लॉक कर सकेंगे कॉलेज बरेली : यूपीटीयू की काउंसलिंग को मंगलवार को अंतिम मौका होगा। काउं

News Article Hero Image

-तीस जून तक लॉक कर सकेंगे कॉलेज

बरेली : यूपीटीयू की काउंसलिंग को मंगलवार को अंतिम मौका होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया मंगलवार शाम तक चलेगी। शाम से कॉलेज लॉक करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी जो तीस जून तक चलेगी।

वहीं काउंसलिंग कराने वालों की संख्या इस बार काफी कम रही। बड़ी संख्या में इस बार काउंसलिंग ही नहीं कराई। सीधे कॉलेजों में प्रवेश ले लिया, हालांकि इसके बावजूद प्रवेश लेने वालों की संख्या काफी कम रहने की उम्मीद है। केसीएमटी में काउंसलिंग प्रभारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मंगलवार को काउंसलिंग का अंतिम दिन है। इसके बाद कॉलेज लॉक करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

25 के बाद तय होगी बीएड की सेकेंड काउंसलिंग

बीएड की द्वितीय काउंसलिंग की स्थिति 25 जून के बाद तय होगी। 25 को बीएड एडमिशन को लेकर शासन ने बैठक बुलाई है जिसमें तय होगी कि दूसरी काउंसलिंग कराई जाए या नहीं। जानकारी के मुताबिक एक जुलाई से दूसरी काउंसलिंग का प्रस्ताव तैयार है जिसपर 25 जून को होने वाली बैठक में अंतिम मुहर लग सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।