बरेली में 11 करोड़ से बनेगा इंडोर स्पोट्रर्स कांप्लेक्स
जिले के खिलाडिय़ों को अब अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए शहर में ही मंच मिलेगा। इसके लिए 11 करोड़ की लागत से इंडोर स्पोर्ट कांप्लेक्स बनाया जाएगा।
बरेली, जेएनएन। जिले के खिलाडिय़ों को अब अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए शहर में ही मंच मिलेगा। इसके लिए 11 करोड़ की लागत से इंडोर स्पोर्ट कांप्लेक्स बनाया जाएगा। इस कांप्लेक्स में कई इंडोर खेलों के कोर्ट की सुविधा होगी।
स्मार्ट सिटी के तहत शहर मेें बने स्पोर्ट स्टेडियम परिसर के अंदर ही स्पोर्ट इंडोर कांप्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। इस कांपलेक्स की खासियत यह होगी कि इसमें कई इंडोर खेलों के कोर्ट होंगे। जिससे न सिर्फ इस खेलों से जुड़े खिलाडिय़ों के लिए सुविधा होगी बल्कि यहां पर इंडोर खेलों से जुड़े हुए आयोजन भी हो सकेंगे। जिससे खिलाडियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। खास बात यह होगी कि यह कांप्लेक्स अंतराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक बनाया जाएगा। कांप्लेक्स को 11 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टेेंडर निकाले जाएंगे।
इन खेलों की होगी सुविधा
स्टेडियम में हैंडबाल, वालीबॉल, बास्केटबॉल, जुडो, रेङ्क्षस्लग, बैंडङ्क्षमटन और टेबल टेनिस जैसे खेलों के कोर्ट की सुविधा होगी। इसके साथ यहां पर मेडिकल रुम, वीआईपी लाउंज और मीडिया बाक्स जैसी सुविधाएं भी होगी। इसके साथ स्कोरबोर्ड और रात में भी खेलों के आयोजन के लिए लाइङ्क्षटग की व्यवस्था होगी।
स्थानीय खिलाडियों को सुविधा मुहैया कराने के लिए स्पोर्ट इंडोर कांप्लेक्स बनाया जाएगा।
इसे अंतराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक बनाया जाएगा, जिससे यहां पर नेशनल और अंतराष्ट्रीय
आयोजन हो सके।
संजय ङ्क्षसह चौहान, जीएम, स्मार्ट सिटी कंपनी