विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोहरे में सुरक्षित सफर के लिए योगी सरकार का प्लान तैयार, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगे रेस्क्यू वाहन और एंबुलेंस

Published: Sun, 15 Nov 2026 06:00 AM (IST)

योगी सरकार ने घने कोहरे और शीतलहर में हाईवे-एक्सप्रेसवे पर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए योजना तैयार की है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. घने कोहरे में सड़क हादसे रोकने को तैयारी शुरू।

  2. हाईवे-एक्सप्रेसवे पर बचाव वाहन, एंबुलेंस तैनात होंगे।

  3. सड़क संकेतों, पट्टियों की नियमित जांच व मरम्मत होगी।

जागरण संवाददाता, बाराबंकी। लकदक हाईवे का सुहावना सफर धुंध से डरावना हो गया है। आमतौर पर जाड़े के दिन पयर्टन करने वालों को खूब लुभाते हैं। लकदक हाईवे और एक्सप्रेस वे पर अपने वाहनों से सुहावना सफर का रोमांच लोगों को पर्यटन के लिए और आकर्षित करता है।

ऐसे में हाईवे पर सुरक्षित यातायात में धुंध और कोहरा सफर को डरावना बना देता है। राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण को यातायात और परिवहन विभाग से नवंबर माह में सुरक्षित यातायात के लिए जारी गाइडलाइन के आधार पर प्रमुख राजमार्गों पर वास्तविक स्थिति पर होगी रिपोर्ट।

घने कोहरे और शीतलहर में सड़क हादसे रोकने के लिए योगी सरकार ने यूपी में कोहरे और शीतलहर के बीच राजमार्गों पर सुरक्षा बढ़ेगी। शीतलहर-कोहरे को लेकर हाईवे-एक्सप्रेसवे पर टीमें निगरानी करेंगी।

कराए जाएंगे कई मरम्मत के काम

घने कोहरे में हादसे रोकने के लिए पेट्रोलिंग वाहन, एंबुलेंस और रेस्क्यू वाहन तैनात होंगे। सड़क संकेतकों और सफेद पट्टियों की नियमित जांच होनी है। घने कोहरे और शीतलहर के दौरान सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए योगी सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों तथा एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना संभावित स्थानों के पास पेट्रोलिंग वाहन, एंबुलेंस और रेस्क्यू वाहन तैनात रहेंगे।


रिफ्लेक्टिव चिह्न, कैट्स आई, दिशासूचक बोर्ड और अन्य यातायात संकेतकों की नियमित जांच होगी। सड़क के किनारे और बीच की सफेद पट्टियों को साफ व स्पष्ट रखा जाएगा। धूल से ढकी, मिट चुकी या उखड़ी पट्टियों को तत्काल ठीक कराया जाएगा।

चौराहों, तिराहों, क्रॉसिंग, मोड़ों और दुर्घटना संभावित स्थानों पर स्टॉप लाइन, जेब्रा क्रासिंग, चेतावनी संकेतक और स्पीड लिमिट बोर्ड दुरुस्त किए जाएंगे। अनफिट और जुगाड़ से बने असुरक्षित वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई करनी है।

वाहन चालकों को फाग लाइट और रिफ्लेक्टिव टेप के इस्तेमाल, सुरक्षित दूरी बनाए रखने और नियंत्रित गति से वाहन चलाने के लिए जागरूक किया जाएगा। घने कोहरे में दृश्यता के अनुसार वाहनों की गति नियंत्रित रखने और जरूरी ट्रैफिक मैनेजमेंट के निर्देश भी दिए गए हैं।

राहत आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं की नियमित जांच करने और कमियों को तत्काल दूर करने पर अमल फिलहाल दिखाई नहीं दे रहा है।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को 25 लाख टैबलेट वितरण अभियान का करेंगे शुभारंभ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।