व्हील चेयर और सोलर लैंप बंटे
वितरित हो गई व्हील चेयर और सोलर
बाराबंकी : आगामी लोकसभा चुनाव में दिव्यांगों की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर उपलब्ध कराए जाने को लेकर 29 अप्रैल को दैनिक जागरण में प्रमुखता के साथ प्रकाशित समाचार एक-दूसरे पर मढ़ रहे जिम्मेदारी, नहीं पूरी तैयारी, शीर्षक को पंचायती राज विभाग ने संज्ञान में लेते हुए वितरण कर दिया। गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय पर 93 मतदान केंद्रों पर 72 व्हील चेयर एवं 142 बूथों पर एक-एक सोलर लैंप प्रत्येक पंचायत सचिव को वितरित कर दी गई। इन्हीं के माध्यम से संबंधित ग्राम प्रधान तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता के माध्यम से वितरित की गई। सहायक विकास अधिकारी पंचायत विवेक शुक्ला ने बताया कि अवशेष रह गए मतदान केंद्रों के लिए शीघ्र व्हील चेयर वितरित कर दी जाएगी। ताकि प्रत्येक मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहें। दिव्यांगों को असुविधा न हो।