विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी पंचायत चुनाव के लिए आयोग ने मतदान स्थानों की मांगी रिपोर्ट, बूथवार सुविधाओं की होगी समीक्षा

Published: Sun, 08 Feb 2026 05:05 PM (IST)

राज्य निर्वाचन आयोग ने बाराबंकी में पंचायत चुनाव की तैयारियों के तहत सभी 3854 मतदान स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं और ...और पढ़ें

पंचायत के मतदान स्थलों की आयोग ने मांगी रिपोर्ट।

पंचायत के मतदान स्थलों की आयोग ने मांगी रिपोर्ट।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, बाराबंकी। पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रशासनिक स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। आयोग ने जिले के सभी मतदान स्थलों पर मौजूद बुनियादी सुविधाओं और कमियों को चिह्नित कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 3854 बूथों की रिपोर्ट तैयार कर जल्द ही आयोग को भेजी जाएगी।

जिले में पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत सदस्य (डीडीसी), क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी), ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल 17 हजार 131 पदों पर चुनाव होने हैं। इसके लिए जिले की 1155 ग्राम पंचायतों में 3854 मतदान स्थल बनाए गए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रत्येक मतदान स्थल पर पेयजल की उपलब्धता, दिव्यांगों के लिए रैंप, पहुंच मार्ग की स्थिति, बिजली व्यवस्था, बूथवार मतदाताओं की संख्या और भवन की स्थिति जैसी सुविधाओं की विस्तृत जानकारी मांगी है। साथ ही जहां भी कमियां पाई जाएंगी, उन्हें स्पष्ट रूप से रिपोर्ट में दर्ज किया जाएगा।

रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी खंड विकास अधिकारियों को सौंपी गई है। ग्राम पंचायत सचिव मतदान स्थलों की भौतिक स्थिति और कमियों को चिह्नित कर रहे हैं, जबकि एसडीएम और अपर जिलाधिकारी इसकी सतत मानीटरिंग कर रहे हैं। पंचायत चुनाव में 23 लाख 59 हजार 277 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

पांच लाख मतदाताओं की जांच पूरी

पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची को शुद्ध किए जाने की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। निर्वाचन आयोग ने जिले को नौ लाख 49 हजार 828 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं का डाटा भेजा था। इसकी जांच के लिए सभी बीडीओ नोडल और पर्यवेक्षण में 144 सुपरवाइजर और 1492 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) तैनात किए गए हैं।

बीएलओ घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं। अब तक लगभग पांच लाख मतदाताओं की जांच पूरी हो चुकी है। सत्यापन के बाद फर्जी वास्तविक संख्या सामने आएगी।

विवरण संख्या
ग्राम पंचायत की संख्या 1,155
मतदान स्थल 3,854
मतदान केंद्र 1,472
वर्ष 2021 में मतदाता 22,75,630
बढ़ाए गए वोटरों की संख्या 3,50,483
डिलीट मतदाता 2,66,836
घटाने के बाद बढ़े वोटर 83,647
कुल मतदाता 23,59,277
पुरुष वोटर 12,20,373
महिला वोटर 11,38,890

क्या कहते हैं अधिकारी

मतदान स्थलों पर पेयजल, बिजली, रैंप, भवन की स्थितियों के बारे में आयोग की ओर से जानकारी मांगी गई है। बूथों का सत्यापन किया जा रहा है। -डॉ. राजेश कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, बाराबंकी।

यह भी पढ़ें- SIR in UP: एसआईआर में गलतियों के लिए मतदाताओं को मिल रहा नोटिस, ब्लॉक पर उमड़ रही भीड़

यह भी पढ़ें- SIR in UP: एसआईआर के नियमों में बदलाव होने से फंसी नेपाल की बहुएं, हो सकती है वोट देने से वंचित