सॉफ्टवेयर में किया आवश्यक सेवा के कर्मचारियों को अलग
बाराबंकी पंचायत चुनाव कराने के लिए अफसरों और कर्मचारियों की चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर
बाराबंकी : पंचायत चुनाव कराने के लिए अफसरों और कर्मचारियों की चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर पर फीडिग पूरी हो चुकी है। हालांकि, आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को अलग से चिन्हित कर दिया गया है।
आवश्यक सेवाओं वाले जैसे ड्राइवर, सफाईकर्मियों, लेखा, चपरासी की ड्यूटी पंचायत चुनाव में नहीं लगाई जाएगी। कर्मचारी और अफसरों का डाटा जो फीड किया गया है, उसमें आवश्यक सेवाओं को अलग रखा गया है। साथ ही पोर्टल पर गर्भवती, दिव्यांग, सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी, गंभीर बीमार वाले कर्मियों को भी कारण सहित फीड किया गया है। ईएसडी पोर्टल पर लगभग 24 हजार कार्मिकों की फीडिग हो चुकी है। सॉफ्टवेयर पर अब इनकी फीड होगी ड्यूटी : इलेक्शन स्टॉफ डेवलपमेंट (ईएसडी) सॉफ्टवेयर पर मतदान कार्मिक, जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, आरओ, एआरओ, प्रभारी अधिकारी, मतगणना अधिकारी की ड्यूटी लगाने के लिए डाटा फीड होगा। सॉफ्टवेयर का संचालन सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी करेंगे। इनसेट : हर रेंडमाइजेशन में कम होते जाएंगे कार्मिक
चुनाव में 20399 कार्मिक की जरूरत पड़ेगी, लेकिन प्रथम रेंडमाइजेशन में लगभग 24 हजार कार्मिक लिए जाएंगे। दूसरे रेडमाइजेंशन में कार्मिक घटाए जाएंगे, तीसरे रेंडमाइजेशन में 20399 कार्मिक रह जाएंगे। पंचायत चुनाव में सभी विभागों से कर्मचारी लिए गए हैं। किसी भी कर्मचारी को नहीं छोड़ा गया है। पंचायत चुनाव में एक बूथ पर चार कर्मचारी लेंगे, ऐसे में 15 हजार 692 कार्मिक लगेंगे। चार हजार 707 कर्मचारी अतिरिक्त लगेंगे।
---- इनसेट : चुनाव में लगेंगे कार्मिक पीठासीन अधिकारी-3923 प्रथम मतदान अधिकारी-3923 द्वितीय मतदान अधिकारी-3923 कुल कार्मिक लगेंगे-20399
------------ कर्मचारियों की फीडिग का कार्य पूरा कर लिया गया है। 347 विभागों से लगभग 24 हजार फीडिग हुई है।
भोलानाथ कनौजिया, परियोजना निदेशक, बाराबंकी।।