गर्भवती सहित दो महिलाओं की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
गर्भवती सहित दो की संदिग्ध हालात में मौत हत्या का आरोप
बाराबंकी : गर्भवती सहित दो विवाहिताओं की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गर्भवती का शव फंदे से लटका मिला जबकि दूसरी विवाहिता का शव कुएं में पड़ा पाया गया। दोनों मृतका के पिता ने ससुरालीजन पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। हैदरगढ़ पुलिस इस मामले को प्रथम ²ष्टया आत्महत्या का बता रही है।
रायबरेली जिले के थाना शिवरतनगंज के गांव गुमावां निवासी हरिचरण मौर्य की पुत्री रुचि का विवाह पांच माह पूर्व हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के लाही गांव निवासी रामकुमार के पुत्र मनोज से हुआ था। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने के कारण रुचि को प्रताड़ित किया जा रहा था। पुत्री की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है। मृतका के पिता ने मृतक पुत्री के ससुर रामकुमार, सास व पति मनोज, देवर लवकुश, ननद सुनीता के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। पिता का कहना है कि पुत्री के शरीर पर चोटों के निशान थे और खून बह रहा था। पुलिस ने बताया कि रात करीब 11 बजे कुएं में कूदने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि थी घटना के समय मृतका का पति गांव में दुर्गा पूजा में गया हुआ था और विवाहिता घर में अकेली थी। कोठी : थाना क्षेत्र के इलिचपुर निवासी प्रदीप की शादी छह माह पूर्व शाहपुर मजरे मदारपुर रोशनजमा खां निवासी रामशंकर की पुत्री रीता (20) से हुआ था। रविवार रात चार माह की गर्भवती रीता का शव साड़ी के फंदे से लटका पाया गया। प्रभारी निरीक्षक कोठी सुधीर कुमार सिंह ने शव को पीएम के लिए भेजा है। करीब चार दिन पूर्व पति प्रदीप लखनऊ मजदूरी करने गया था। बताया जाता है कि रीता का अपनी सास, ससुर व जेठानी से विवाद हुआ था। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी आदि दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर पुत्री की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया है। मृतका करीब चार माह की गर्भवती थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पति सहित पांच लोगों पर हत्या का आरोप है, पीएम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।