विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराई ट्रक, लगी भीषण आग; ड्राइवर और क्लीनर ने कूदकर बचाई जान

Published: Tue, 15 Sep 2026 09:18 AM (IST)

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक टाइल्स लदे ट्रक में डिवाइडर से टकराने के बाद भीषण आग लग गई, जिससे ट्रक धू-धू कर जल उठा।

HighLights

  1. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराने के बाद ट्रक में आग लगी।

  2. चालक और क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई, कोई हताहत नहीं।

  3. आग से ट्रक को भारी नुकसान, एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित हुआ।

जागरण संवाददाता, बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह लखनऊ से बलिया की ओर जा रहे टाइल्स लदे ट्रक में डिवाइडर से टकराने के बाद भीषण आग लग गई।

किलोमीटर 49.6 के पास आग लगते ही ट्रक धू-धू कर जलने लगा। ट्रक में आग की लपटें उठती देख चालक और क्लीनर ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में फायर टेंडर भी पहुंच गया और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग इतनी तेज थी कि ट्रक को काफी नुकसान पहुंचा।

WhatsApp Image 2026-09-15 at 9.05.27 AM

हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर यातायात ठप हो गया और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। पुलिस ने यातायात व्यवस्था संभालने के साथ ही आग बुझने के बाद ट्रक को हटवाकर रास्ता साफ कराने की प्रक्रिया शुरू की। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया डिवाइडर से टकराना बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- आगरा में पॉश अपार्टमेंट में आवारा कुत्तों ने मासूम को नोंचा, शरीर पर कई जगह घाव