विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आगरा में पॉश अपार्टमेंट में आवारा कुत्तों ने मासूम को नोंचा, शरीर पर कई जगह घाव

By Digital Desk Edited By: Prateek Gupta
Published: Mon, 14 Sep 2026 10:44 PM (IST)

आगरा की ताजनगरी फेस टू सोसायटी में चार वर्षीय मासूम रुद्रांश गौतम पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया, जिससे ...और पढ़ें

आवारा कुत्तों के हमले में घायल रुद्रांश। पीठ पर कुत्तों ने कई जगह घाव कर दिए हैं।

आवारा कुत्तों के हमले में घायल रुद्रांश। पीठ पर कुत्तों ने कई जगह घाव कर दिए हैं।

जागरण संवाददाता, आगरा। गेट बंद सोसायटी ताजनगरी फेस टू की एडीए हाइट्स पार्क में खेल रहे चार वर्ष के मासूम पर सोमवार शाम कुत्तों ने हमला कर दिया। बच्चे को गिराकर कुत्तों ने उसे नोंच लिया। पास में खड़ीं दादी ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर उनसे बच्चे को बचाया।

स्वजन ने एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी ले जाकर बेटे का इलाज कराया। हमला करने वाले कुत्ते सोसायटी से बाहर से आए थे। उनको लेकर सोसायटी के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने नगर निगम से कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।

एडीए हाइट्स में रहने वाले राहुल गौतम पैकिंग मैटेरियल का कारोबार करते हैं। सोमवार शाम का वे बाहर थे। उनका चार वर्षीय बेटा रुद्रांश गौतम सोसायटी के पार्क में बच्चों के साथ खेल रहा था। पास में ही राहुल की मां हेमलता गौतम खड़ी थीं। शाम सात बजे अचानक बेसमेंट की ओर से तीन से चार कुत्ते वहां आए और रुद्रांश पर झपटे

जब तक हेमलता वहां पहुंचीं कुत्तों ने रुद्रांश को गिरा लिया और नोंचने लगे। कुत्तों ने उसको पीठ, पैर और हाथों पर कई जगह काट लिया। हेमलता ने किसी तरह वहां से कुत्तों को भगाया। रुद्रांश को लहूलुहान हालत में स्वजन एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर लिया।

दो घंटे में उपचार देने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया। राहुल गौतम का कहना है कि कुत्ते सोसायटी के बाहर से आकर बेसमेंट में बैठ जाते हैं। उन्हीं कुत्तों ने बेटे पर हमला किया है। कई बार नगर निगम में कुत्तों को पकड़वाने को शिकायत की है, लेकिन वे पकड़े नहीं जाते। साेसायटी के अन्य लोगों में भी इसको लेकर आक्रोश है।