Move to Jagran APP

हर घर तिरंगा अभियान तेज, यात्राओं ने भरा देशभक्ति का जोश

सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों स्कूल व कालेजों के साथ ही गांवों तक निकाली जा रही तिरंगा यात्रा

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 12:48 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 12:48 AM (IST)
हर घर तिरंगा अभियान तेज, यात्राओं ने भरा देशभक्ति का जोश
हर घर तिरंगा अभियान तेज, यात्राओं ने भरा देशभक्ति का जोश

हर घर तिरंगा अभियान तेज, यात्राओं ने भरा देशभक्ति का जोश

loksabha election banner

बाराबंकी : आजादी के अमृत के तहत जिले में हर घर तिरंगा अभियान 11 अगस्त से तेज हो गया। तिरंगा यात्राएं देशभक्ति का जोश भर रही हैं। जनप्रतिनिधि भी इन तिरंगा यात्राओं में शामिल होकर जनता का उत्साह बढ़ा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से नगर के राजकीय इंटर कालेज मैदान में गुरुवार को तिरंगा लेकर स्कूली बच्चों ने भारत मां की आकृति बनाई। खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने शामिल होकर उत्साह बढ़ाया। डीएम डा. आदर्श सिंह, सीडीओ एकता सिंह, एडीएम राकेश कुमार सिह, संयुक्त मजिस्ट्रेट सुमित यादव सिंह सहित अन्य अधिकारी भी शामिल रहे। शुक्रवार को जिला कमांडेंट होमगार्ड की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा को पुलिस लाइन से निकाली गई। यात्रा नगर भ्रमण करते हुए राजकीय इंटर कालेज परिसर में समाप्त हुई। इस यात्रा में भी राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा, सांसद उपेंद्र सिंह रावत, एएसपी मनोज पांडेय सहित अन्य शामिल रहे। कलेक्ट्रेट कर्मियों ने भी तिरंगा यात्रा डीएम के नेतृत्व में निकाली। पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी के नेतृत्व में पटेल तिराहा से तिरंगा यात्रा निकाली गई। औषधि विभाग के कर्मचारियों ने भी औषधि निरीक्षक सीमा सिंह के नेतृत्व में यात्रा निकाली। ड्रग एसोसिएशन के ज़िलाध्यक्ष संतोष जायसवाल, विजय कुमार वर्मा,उमेश गुप्ता, सुनील जायसवाल सहित अन्य दवा विक्रेताओं ने धनोखर पर यात्रा का स्वागत किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.