Move to Jagran APP

भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

संवादसूत्र, बाराबंकी : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले के विभिन्न अंचलों में तिरंगा यात्रा भा

By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Aug 2017 11:07 PM (IST)Updated: Mon, 14 Aug 2017 11:07 PM (IST)
भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली
भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा रैली

संवादसूत्र, बाराबंकी : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिले के विभिन्न अंचलों में तिरंगा यात्रा भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली। यात्रा जनता के बीच आकर्षण का केंद्र रही।

loksabha election banner

नगर पंचायत बंकी में यात्रा को झंडी दिखाकर बंकी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने रवाना किया। सुनील जायसवाल, देवराज त्रिपाठी, रूद्र अवस्थी, अनुभव मिश्रा, मनीष दूबे आदि शामिल थे।

हैदरगढ़: नगर प्रभारी विकास पांडे के संयोजन में मोटरसाइकिलों से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। शुभारंभ विजई हनुमान मंदिर से किया गया। गगनचुंबी राष्ट्रीय नारों के साथ नगर के समस्त वार्डों में भ्रमण करते पुन: विजई हनुमान मंदिर पर समाप्त की गई। यात्रा में सभासद आलोक तिवारी, मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ला, मुन्नू ¨सह, ननकऊ साहू, हरी वैश्य, रामराज तिवारी आदि शामिल थे।

सुबेहा : नगर पंचायत सुबेहा में रन बहादुर ¨सह, सोनू ¨सह, पंकज दीक्षित, विवेक मिश्र, सुनील ¨सह, रामदास साहू, रामजस कश्यप आदि ने तिरंगा यात्रा निकाली।

दरियाबाद: सोमवार को नगर में बराती शिवाला से तिरंगा यात्रा निकली। पूरे नगर में बाइक पर सवार होकर तिरंगा लहराते हुए युवा जोश के साथ भारत माता के जयकारे लगा रहे थे। भाजपा नगर उपाध्यक्ष बाबा अनुज शुक्ला, छोटा योगी व विकास जायसवाल, शैलेंद्र वर्मा, दिलीप मिश्र एडवोकेट, सत्येंद्र वर्मा, छोटू शरद शुक्ला, संदीप त्रिपाठी, सुनील श्रीवास्तव, राहुल व कुसुमेश आदि शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.