समिति पर हड़ताल से तराई के किसान परेशान
बाराबंकी : साधन सहकारी समिति के कर्मचारियों की हड़ताल से तराई के किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। घाघ
बाराबंकी : साधन सहकारी समिति के कर्मचारियों की हड़ताल से तराई के किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। घाघरा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों के किसान खाद-बीज के लिए दर दर भटक रहे हैं। बाढ़ के चलते खरीफ की फसलें नष्ट हो गई थीं। ऐसे में रबी फसलों का ही सहारा है।
पूरेडलई ब्लॉक के कस्बा इचौली, उदईमऊ, बांसगांव, जुलाटी मुहल्ला, अरुआ व बड़नपुर सहकारी समिति हैं। जहां से किसानों को ऋण पर आसानी से खाद-बीज मिलता था पर हड़ताल से सारी सुविधाएं ठप हैं। किसानों के पास पैसा भी नहीं है जिससे वह खुले बाजार से खाद-बीज खरीद सकें।
किसान अयोध्या प्रसाद वर्मा व फूलचंद यादव ने बताया कि समितियों से ऋण पर आसानी से खाद मिल जाती थी लेकिन हड़ताल के चलते खाद लेने में समस्या हो रही है। सहायक विकास अधिकारी सहकारिता आशाराम का कहना है समिति के सचिव हड़ताल पर हैं इसलिए समस्या है। उनकी मांगों का निराकरण शासन स्तर से होना है। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति के जिलाध्यक्ष सुदामा पांडे का कहना है कि सरकार उनकी वेतन व पदोन्नति आदि जायज मांगों को नहीं मान रही इसलिए हड़ताल चल रही है।