विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाराबंकी में मेंथा पेराई के दौरान टंकी फटी, मां-बेटे समेत तीन झुलसे; गंभीर हालत में रेफर

Published: Tue, 16 Jun 2026 03:49 PM (IST)

बाराबंकी के अकबरपुर गांव में मेंथा की पेराई के दौरान एक टंकी फटने से एक महिला, उसके बेटे और देवर सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

मेंथा पेराई टंकी फटने से मां-बेटे समेत तीन झुलसे।

मेंथा पेराई टंकी फटने से मां-बेटे समेत तीन झुलसे।

HighLights

  1. मेंथा पेराई के दौरान टंकी फटने से हादसा

  2. मां, बेटे और देवर सहित तीन लोग झुलसे

  3. गंभीर हालत में लखनऊ सिविल अस्पताल रेफर

जागरण संवाददाता, बाराबंकी। मेंथा की पेराई के दौरान भोर में टंकी तेज आवाज के साथ फट गई। टंकी फटने से ईंधन झोंक रही महिला के बेटे समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

घायलों को सीएचसी मथुरानगर पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर तीनों को रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल से सिविल लखनऊ घायल रेफर किये गए हैं।

दरियाबाद के अकबरपुर गांव में रामफेर की पत्नी रूपरानी सुबह मेंथा की पेराई कर रही थी। खेत में लगी टंकी, मेंथा पेराई के दौरान फट गई। टंकी फटने से ईंधन झोंक रही रूपरानी व पास में बैठे उसके बेटे शुभम(17), देवर हरिभजन चपेट में आ गए। जिससे तीनों गंभीर रूप से झुलस गए।

महिला का पूरा शरीर झुलसा है। घटना के बाद एंबुलेंस पहुंची। एंबुलेंस कर्मी दीपक वर्मा, मोहित घायलों को लेकर सीएचसी मथुरानगर पहुंचे। जहां पर उपचार शुरू किया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर तीनों को चिकित्सक डा संजीव ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फार्मासिस्ट अपूर्व चतुर्वेदी ने बताया कि मेंथा टंकी फटने से झुलसे तीनों लोगों को उपचार के बाद रेफर किया गया है।

जिला अस्पताल में हालत गंभीर देखते हुए घायलों को सिविल लखनऊ भेज गया है। टंकी मालिक रामफेर ने बताया कि टंकी चार वर्ष पुरानी है। जिसका निचला हिस्सा फट गया है। सभी घायल सिविल अस्पताल लखनऊ में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें- बदायूं: मेंथा प्लांट के टैंक की सफाई करने उतरे दो सगे भाइयों की दम घुटने से मौत, एक की हालत गंभीर