विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बदायूं: मेंथा प्लांट के टैंक की सफाई करने उतरे दो सगे भाइयों की दम घुटने से मौत, एक की हालत गंभीर

Published: Fri, 05 Jun 2026 10:35 AM (IST)

बदायूं के फैजगंज बेहटा में मेंथा प्लांट के टैंक की सफाई करते समय जहरीली गैस से दम घुटने के कारण ...और पढ़ें

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सुरैनी पापड़ी में शुक्रवार सुबह मेंथा प्लांट के टैंक की सफाई करने गए दो सगे भाइयों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि तीसरा भाई बेहोश हो गया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए मुरादाबाद रेफर किया गया है।

मेंथा फसल की पेराई शुरू करने और फैक्ट्री चालू करने की तैयारी के लिए प्लांट मालिक तीनों भाई मेंथा टैंक की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान टैंक के भीतर जहरीली गैस बनने से एक-एक कर तीनों भाई अंदर चले गए और हादसे का शिकार हो गए।

घटना में 32 वर्षीय जयवीर और 22 वर्षीय राजेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 27 वर्षीय पोंटी बेहोश हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। दो भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: डीयू प्रोफेसर डेबोस्मिता पॉल की निर्मम हत्या, फ्लैट में मिला शव