Move to Jagran APP

सुषमा को दी श्रद्धांजलि, बताया नारी शक्ति का प्रतीक

बाराबंकी भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन से शोक की लहर दिखाई पड़ी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Aug 2019 12:17 AM (IST)Updated: Thu, 08 Aug 2019 06:19 AM (IST)
सुषमा को दी श्रद्धांजलि, बताया नारी शक्ति का प्रतीक
सुषमा को दी श्रद्धांजलि, बताया नारी शक्ति का प्रतीक

बाराबंकी : भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता व पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर जिलेभर में शोकसभाओं का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने सुषमा स्वराज को नारी सशक्तीकरण का प्रतीक बताते हुए महिलाओं के लिए उनके व्यक्तित्व को प्रेरक बताया।

loksabha election banner

सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने सुषमा स्वराज के निधन पर संवेदना व्यक्त करते हुए उनके विचार और कार्यशैली को प्रेरक बताया। लाजपतनगर स्थित रामजानकी मंदिर में आयोजित शोकसभा में सुषमा स्वराज के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य प्रशांत मिश्रा ने कहा कि सुषमा स्वराज एक ऐसी भारतीय महिला थीं जिन्होंने विदेश मंत्री के रूप में दुनिया भर में भारत का गौरव बढ़ाया। उनके कार्य खासकर महिलाओं के लिए आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाले रहे। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरिता सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता राजा कासिम, शिवेंद्र वर्मा, अर्चना मिश्रा, दिनेश वैश्य, उत्तम राम, अरुण शुक्ला, चंद्रप्रकाश राजवंशी मौजूद रहे। भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, नगर अध्यक्ष रामप्रकाश श्रीवास्तव, सभासद देवेंद्र प्रताप सिंह ज्ञानू, अवध रस्तोगी, सुशील गुप्ता, प्रभाकर वर्मा आदि ने भी शोक संवेदना व्यक्त की। विकास भवन रोड स्थित विधायक शरद अवस्थी के कैंप कार्यालय परिसर में शोकसभा में विधायक ने कहा कि सुषमा स्वराज का जीवन भारतीय जनता पार्टी को समर्पित रहा। उनके व्यक्तित्व से प्रेरित होकर तमाम महिलाओं ने भाजपा को मजबूत बनाने में भूमिका अदा की। हंस कुमार, देवानंद पांडेय, गोपीचंद वर्मा, अमित वर्मा मौजूद रहे। आवास विकास कालोनी स्थित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेकानंद पांडेय के आवास परिसर में हुई शोकसभा में सुषमा स्वराज को आयरन लेडी की संज्ञा दी गई। ब्लॉक प्रमुख दरियाबाद देवानंद पांडेय, सत्यप्रकाश तिवारी, ज्ञानेंद्र शुक्ला, डॉ. संजीव सिंह, नारायण तिवारी, अखिलेश्वर सिंह, रामबिलास चौहान, जग्गा सिंह व सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।

शहर के लखपेड़ाबाग में युवा प्रगति संस्था के अध्यक्ष फराज अहमद, मलिक मोहम्मद, मयंक गोस्वामी, अर्पिता, समीर, स्वाती जायसवाल आदि ने भी शोकसभा की। दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा, किसान मोर्चा जिला महामंत्री ओमप्रकाश अवस्थी, भगवंतलाल रावत, हिमांशु चौरसिया आदि ने कादिरपुर में सुशील कुमार जायसवाल के आवास पर शोकसभा में श्रद्धांजलि अर्पित की। मृत्युंजय मिश्र स्मारक विद्यालय पूरेभवन मजरे सूरजपुर में भी देवानंद मिश्र की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। हैदरगढ़ में भाजपा नेता ननकऊ साहू के आवास पर हुई शोकसभा में पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित, एसके शुक्ला, कृष्ण कुमार सिंह, बैजनाथ मौर्य, आलोक तिवारी, शेखर मिश्रा, रामलाल रावत, भोला शुक्ला, विकास पांडेय आदि मौजूद रहे। सिरौली गौसपुर क्षेत्र के रसूलपुर में भी शोकसभा हुई जिसमें संदीप वर्मा, मेड़ीलाल मौर्या, शैलेंद्र विश्वकर्मा, विजेंद्र प्रताप वर्मा, लवकुमार आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.