सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के 208 मेधावी हुए पुरस्कृत
फतेहपुर, बाराबंकी : चंद्र गुप्त मौर्य ने जिस अखंड भारत को प्रथम बार विश्व परिदृश्य पर परिलक्षित
फतेहपुर, बाराबंकी : चंद्र गुप्त मौर्य ने जिस अखंड भारत को प्रथम बार विश्व परिदृश्य पर परिलक्षित किया गया। उसे सरदार पटेल ने अपनी संकल्प शक्ति से समृद्ध किया और पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों ने उसमे अंत्योदय की भावना का समावेश कर समग्र भारत को एक सूत्र में पिरोने का मूलमंत्र दिया। यह विचार विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि नेशनल इंटर कॉलेज में पं. दीनदयाल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के मेधावियों के सम्मान समारोह में कहीं।
इस दौरान उन्होंने अपनी विधायक निधि से बने चंद्र गुप्त मौर्य सलाह केंद्र का लोकार्पण भी किया। अध्यक्षता कर रहे एसडीएम रामनारायण यादव ने कहा कि सलाह केंद्र ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा। प्रबंधक श्याम बिहारी वर्मा ने सरदार पटेल एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय को आधुनिक भारत के शिल्पकार की संज्ञा देते हुए उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की। डॉ. आरके गिरी, देवेंद्र कुमार शुक्ल ने भी संबोधित किया। जिला संयोजक वीए बाजपेई ने बताया कि कुर्सी विधान सभा क्षेत्र के 24 विद्यालयों के प्रधानाचार्यो एवं 208 मेधावियों को सम्मानित किया जा रहा है। पुरस्कृत सभी मेधावी जनपद स्तर पर टॉप टेन स्थानों पर रहे है। विधायक ने बार एसोसिएशन सहित आठ संस्थाओं को राष्ट्र निर्माण सहयोगी सम्मान भी प्रदान किया। संचालन प्रवक्ता आशीष पाठक ने किया। प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र दीक्षित ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर विपिन राठौर, केके जैन, जीआइसी सूरतगंज प्रधानाचार्य डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ आरसी ओझा, इंद्र कुमार वर्मा, देश राज वर्मा, दिनेश चंद्र पांडे, संजय कुमार वर्मा, दिनेश कुमार मिश्र, अरुण मिश्र, आनंद वर्मा, सुनील ¨सह, वीरेश चंद्र, फूल चंद्र यादव, मनीष कुमार गुप्ता, अजय यादव तथा बृजेश शर्मा, हरनाम ¨सह वर्मा, यादवेंद्र प्रताप ¨सह आदि मौजूद रहे।