विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी MLC: लखनऊ सीट से कांति सिंह की जीत पर सपा के राष्ट्रीय सचिव अरविंद गोप बोले- 2027 में जाएगी BJP

Published: Thu, 29 Oct 2026 09:32 PM (IST)

सपा की कांति सिंह ने लखनऊ खंड स्नातक चुनाव में 17 हजार वोटों से जीत दर्ज की, जिस पर पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।

गोप ने इस जीत को 2027 विधानसभा चुनाव का ट्रेलर बताया

गोप ने इस जीत को 2027 विधानसभा चुनाव का ट्रेलर बताया

HighLights

  1. सपा की कांति सिंह ने लखनऊ स्नातक चुनाव जीता।

  2. अरविंद गोप ने जीत को 2027 चुनाव का ट्रेलर बताया।

  3. गोप ने कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय दिया, भाजपा पर साधा निशाना।

संवाद सूत्र, बाराबंकी। लखनऊ खंड स्नातक चुनाव में सपा की कांति सिंह की 17 हजार वोट से जीत पर सपा राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने अपने आवास पर जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। गोप खंड स्नातक एमएलसी चुनाव के जिला प्रभारी थे। उन्होंने हर बूथ के साथ ही मतगणना स्थल तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखा। गुरुवार को सुबह से ही उनके सिविल लाइन स्थित आवास पर उत्साहित समर्थकों की भीड़ रही।

गोप ने पत्रकारों से कहा कि यह चुनाव विधान सभा 2027 के चुनाव का ट्रेलर है। सपा के कार्यकर्ताओं ने बेहतर बूथ व मतगणना प्रबंधन कर विपक्ष की साजिश सफल नहीं होने दी। गोप ने कहा, गरीब, नौजवान, किसान सपा के साथ हैं। 2024 अयोध्या से जीत का सिलसिला शुरू हुआ है, अब स्नातक चुनाव में भी भाजपा हारी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में जनता भरोसा करती है। जनता बदलाव का मन बना चुकी है, 2027 में भाजपा जाने वाली है।

सपा जिला उपाध्यक्ष नसीम कीर्ति ने कहा कि राष्ट्रीय साचिव गोप को जिस दिन प्रभारी बनाया गया उसी दिन तय हो गया था कि सपा प्रत्याशी की जीत होगी। जिले के साथ ही गोप ने लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, लखीमपुर, हरदोई सहित सभी जिलों के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर हौसला बढ़ाया।

गोप के नेतृत्व में आगामी विधान सभा चुनाव में जिले की सभी छह सीटें जीती जाएंगी। इस मौके पर जिला बार के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, सपा के पूर्व अध्यक्ष डा. कुलदीप सिंह, महासचिव हिमांशु यादव,कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा, जिला ध्यक्ष युवजन सभा आशीष सिंह आर्यन, महामंत्री रामराज यादव, हुमायूं नईम खां, तारिक जिलानी, ताज बाबा राईन, ओसामा अंसारी, हशमत अली, सुरेश गौतम व संतोष रावत सहित अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- वाराणसी स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कार्यकर्ताओं, पदाधि‍कार‍ियों और समर्थकों को द‍िया जीत का श्रेय