Move to Jagran APP

तीरंदाजी में खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

शहर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में गुरुवार को अंतर महाविद्यालयीय पुरुष व महिला वर्ग की तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अखिल भारतीय विश्व विद्यालयीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से संबद्ध जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज की ओर से आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में अवध कैंपस अयोध्या किसान पीजी कॉलेज बहराइच रामजानकी महाविद्यालय अयोध्या रामसेवक महाविद्यालय बाराबंकी शिव सावित्री महाविद्यालय सराईमुगल रूदौली रसिक बिहारी महाविद्यालय बहराइच जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज बाराबंकी मुंशी रघुनंदन प्रसाद सरदार पटेल महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय आदि महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. रामशंकर यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कहा खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Sep 2019 10:42 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 06:26 AM (IST)
तीरंदाजी में खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
तीरंदाजी में खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

बाराबंकी : शहर के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में गुरुवार को अंतर महाविद्यालयीय पुरुष व महिला वर्ग की तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन अखिल भारतीय विश्व विद्यालयीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

loksabha election banner

डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से संबद्ध जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज की ओर से आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में अवध कैंपस अयोध्या, किसान पीजी कॉलेज बहराइच, रामजानकी महाविद्यालय अयोध्या, रामसेवक महाविद्यालय बाराबंकी, शिव सावित्री महाविद्यालय सराईमुगल रूदौली, रसिक बिहारी महाविद्यालय बहराइच, जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज बाराबंकी, मुंशी रघुनंदन प्रसाद सरदार पटेल महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय आदि महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. रामशंकर यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कहा, खिलाड़ियों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्य निर्णायक विभांशु गुप्ता, सहायक निर्णायक मो. रेहान व अभय कुमार सिंह की ओर से इंडियन राउंड 30 व 50 मीटर, रिकर्व राउंड 70 मीटर, कंपाउंड राउंड 50 मीटर की पुरुष व महिला खिलाड़ियों की प्रतियोगिता कराई गई। प्राचार्य ने बताया कि खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार अखिल भारतीय विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। इसके नामों की घोषणा अवध विश्वविद्यालय करेगा। अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के पर्यवेक्षक महेंद्र प्रताप सिंह व अवधेश तिवारी को आयोजक सचिव डॉ. संतोष कुमार गौड़ ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉ. अनंत कुमार अस्थाना, हिमांशु मिश्रा, गौरव मिश्रा, शैलेंद्र प्रताप सिंह, सज्जाद हुसैन बंटी, जयशंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.