एसपी का फेसबुक वाल अफसरों को दिखा रहा आइना
संसू, बहराइच : सूचना क्रांति ने संवाद के कई नए माध्यम आम लोगो के हाथों में दे दिए है। केंद
संसू, बहराइच : सूचना क्रांति ने संवाद के कई नए माध्यम आम लोगो के हाथों में दे दिए है। केंद्र सरकार भी इसके महत्व को समझते हुए चार वर्षो से डिजिटल भारत के माध्यम से विभागों की सूचना आम आदमी को दे रही है। जिले में पुलिस अधीक्षक ने फेसबुक वाल पर कार्रवाईयों व नीतियों से जिस तरह आम नागरिकों को सूचना देकर खुद से जोड़ा है, वह जिले के अन्य बड़े अफसरों के लिए आइना है। पुलिस का ट्वीटर भी लोकप्रिय बनता जा रहा है।
फेसबुक वाल एसपी के व्यक्तित्व का आइना बनकर उभरा है। विचारों की जल्द पहुंच और सुधार के लिए प्रतिक्रिया प्राप्त करने का यह सबसे सशक्त मंच बन गया है। एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर अपने वाल पर कार्रवाईयों को साझा करने के साथ ही आगामी रूपेरखा को भी विस्तार से बता रहे हैं। इसकी लोकप्रियता जनता में बढ़ी है। बताया जाता है कि जिले में तकरीबन 60 से ज्यादा विभाग हैं। सभी के फेसबुक वाल पर विभागों में चल रही योजनाओं की प्रगति का ब्यौरा होना चाहिए। आज के समय में स्मार्टफोन तकरीबन हर हाथों में है। सरकार चाहती है कि आम आदमी नीतियों के क्रियान्वयन से अवगत हो, लेकिन इसे असली अमलीजामा विभागों के मुखिया को ही पहनाना है, लेकिन महत्वपूर्ण विभाग फेसबुक वाल पर उदासीन दिख रहे हैं। एसपी कहते हैं कि फेसबुक अब लोगों के बीच विचारों का मंच बन गया है। ऐसे में अपनी कार्ययोजनाओं व कार्रवाइयों को जनता तक पहुंचाने के लिए फेसबुक वाल सबसे सशक्त माध्यम है।