जयंती पर याद किए समाजवादी विचारक डॉ. श्याम सिंह
गीता श्याम सेवा समिति ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
बाराबंकी : समाजवादी विचारक, शिक्षाप्रेमी डॉ. श्याम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें लोगो ने याद किया। गीता श्याम सेवा समिति सत्यप्रेमीनगर में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समिति के महामंत्री डॉ. विकास यादव ने जरूरतमंदों को खाद्यान्न का वितरण किया। कहा, समाज के निर्बल वर्ग की सहायता ही सबसे बड़ा धर्म है। स्व. डॉ. श्याम सिंह भी हमेशा समाज कल्याण में रत रहे। उन्होंने समाजवादी चितक के रूप में सदैव जरूरतमंदों की मदद की। चिकित्सा, समाजसेवा व शिक्षा के क्षेत्र में जो मापदंड स्थापित किए आज उनके अनुपालन की महती आवश्यकता है। चौधरी रामसेवक यादव, डॉ. वीरेंद्र श्रीवास्तव, दीन दयाल यादव, शौर्य सिंह यादव, आरसी वर्मा, पुष्पेंद्र सिंह यादव, विनय यादव, कृष्ण कुमार, राकेश कुमार, अशोक यादव आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।