Move to Jagran APP

जिले में सात लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

सभी को एलवन के चंद्रा अस्पताल में कराया गया भर्ती

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 12:20 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:01 AM (IST)
जिले में सात लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
जिले में सात लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

बाराबंकी: जिले में रविवार को सात कोरोना पॉजिटिव केस जांच में मिले है। जिसमें से दो सिद्धौर, एक टिकैतनगर, एक रामसनेहीघाट, दो देवा ब्लॉक के अलावा एक निदूरा ब्लॉक से हैं। सभी को एलवन के चंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। वहां क्षेत्र को बांस बल्लियों से सील करने की कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में सैनिटाइजेशन का कार्य भी कराया जा रहा है।

loksabha election banner

देवा: क्षेत्र के रमना में एक व जवाहरनगर में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रमना का व्यक्ति गुजरात से कुछ दिन पूर्व लौटा था। जवाहरनगर के व्यक्ति की रेंडम जांच की गई थी। सैंपल दोनों के शुक्रवार को लिए गए थे। 10 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। सहायक नोडल अधिकारी डॉ. राधेश्याम गौड़ ने बताया कि सभी को एलवन के चंद्रा अस्पताल भेजा गया है। टिकैतनगर: क्षेत्र के सरायदुनौली में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके संपर्क में आने वाले चार लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। यह दिल्ली से तीन दिन पूर्व लौटा था। जिसकी जांच शुक्रवार को कराई गई थी। रामसनेहीघाट: क्षेत्र के भवनियापुर खेवली में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति तीन दिन पूर्व दिल्ली से लौटा था। घर के बाहर बरामदे में ही रह रहा था। इसने स्वयं अपनी जांच कराई जिसमें पॉजिटिव पाया गया। परिवारजन से घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।

सिद्धौर: थाना असंद्रा क्षेत्र के पश्चिम बेलाव ग्राम में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है यह व्यक्ति अहमदाबाद से 25 जून को लौटा था। यहां पर सात लोग होम क्वारंटाइन किए गए है। कोठी थाना क्षेत्र के असौरी में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। यह मुंबई से एक जुलाई को घर आया था। दोनो का सैंपल तीन जुलाई को लिया गया। यहां तीन लोग होम क्वारंटाइन किया गया है। निदूरा: क्षेत्र के खिझना में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव जांच में पाया गया है। यह व्यक्ति अपनी पत्नी को दिखाने डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ गया था। जहां इसकी रेंडम जांच हुई। और पॉजिटिव पाया गया। कारागार में ऑटोमैटिक हैंड सैनिटाइजर मशीन स्थापित

कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के ²ष्टिगत हाथों को सैनिटाइज किए जाने के लिए कारागार के मुख्य गेट पर 'आटोमैटिक हैंड सैनिटाइजर मशीन स्थापित की गई। मशीन से सैनिटाइज होने के बाद कारागार परिसर में बंदी जा सकेंगे। इसके अलावा अधिवक्ता इकबाल राही ने तीन सीलिग फैन कारागार प्रशासन को प्रदान किए। जेल अधीक्षक हरिबक्श सिंह को ''अनमोल धरोहर'' व ''परिदे' नामक पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जेलर संतोष कुमार, डिप्टी जेलर राजेश कुमार वर्मा, आशुतोष मिश्रा, आशा पांडेय आदि मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.