जांच के लिए झांसी प्रयोगशाला भेजे गए नमूने
-चलाया सघन चेकिग अभियान संवादसूत्र बाराबंकी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्र में सघन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान छह नमूने संग्रहीत किए गए। अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह की टीम ने आवास विकास स्थित सुशील स्वीट्स से नमकीन व खोया का नमूना लिया। यहीं से खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंकर दयाल तिवारी ने नमकीन का नमूना लिया। इसके बाद कोटवासड़क से कश्यप किराना स्टोर से नमकीन का नमूना लिया। टिकैतनगर स्थित जितेंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान से बाला जी बेकरी जनरल स्टोर से बिस्किट का नमूना लिया। गुप्ता मिष्ठान भंडार बदोसराय से खोया का नमूना लिया। यहां पर टीम ने 27 बोतल कोल्ड ड्रिक 16 किलो दूध केक नष्ट कराया गया। छह नमूने लिए गए जो जांच के लिए झांसी प्रयोगशाला भेजा गया है।
बाराबंकी: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्र में सघन चेकिग अभियान चलाया। इस दौरान छह नमूने संग्रहीत किए गए।
अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह की टीम ने आवास विकास स्थित सुशील स्वीट्स से नमकीन व खोया का नमूना लिया। यहीं से खाद्य सुरक्षा अधिकारी शंकर दयाल तिवारी ने नमकीन का नमूना लिया। इसके बाद कोटवासड़क से कश्यप किराना स्टोर से नमकीन का नमूना लिया। टिकैतनगर स्थित जितेंद्र गुप्ता के प्रतिष्ठान से बाला जी बेकरी जनरल स्टोर से बिस्किट का नमूना लिया। गुप्ता मिष्ठान भंडार बदोसराय से खोया का नमूना लिया। यहां पर टीम ने 27 बोतल कोल्ड ड्रिक, 16 किलो दूध केक नष्ट कराया गया। छह नमूने लिए गए जो जांच के लिए झांसी प्रयोगशाला भेजा गया है।