राम के भरत को गले लगाते ही खुशी से भर आईंआंखें
फतेहपुर रावण का वध और लंका पर विजय के उपरांत बुधवार देर रात भरत-मिलाप कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर के पकरिया तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभु राम लक्ष्मण और सीता को देखते ही भरत और शत्रुघ्न ने सभी को प्रणाम किया। यह देख मर्यादा पुरुषोत्तम राम भी अपने को न रोक सके। दोनों छोटे भाइयों को उठाकर उन्होंने बारी-बारी से गले लगाया। राम और भरत के गले मिलते ही सैकड़ों की भीड़ ने जय श्री राम के उदघोष से वातावरण राममय कर दिया। राम और भरत की आंखें नम देख श्रद्धालुओं की आंखें भी सजल हो गईं। वनवास के दौरान 14 वर्षों के अपने सुख-दुख के क्षणों को राम और भरत ने कुछ ही पलों में साझा किया। सैकड़ों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं ने भरत मिलाप के इस अलौकिक ²श्य को
बाराबंकी : रावण के वध के बाद गुरुवार को कई जगहों पर राम और भरत मिलाप का मंचन हुआ। भक्तों ने इसका आनंद लिया।
फतेहपुर: रावण का वध और लंका पर विजय के उपरांत बुधवार देर रात भरत-मिलाप कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर के पकरिया तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभु राम, लक्ष्मण और सीता को देखते ही भरत और शत्रुघ्न ने सभी को प्रणाम किया। यह देख मर्यादा पुरुषोत्तम राम भी अपने को न रोक सके। दोनों छोटे भाइयों को उठाकर उन्होंने बारी-बारी से गले लगाया। यह दृश्य देखकर श्रद्धालुओं की खुशी से आंखें भर आईं। इस अवसर पर विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, राजेश कुमार जैन, सूरज जायसवाल, आनंद वैश्य, मोहन रस्तोगी प्रभारी निरीक्षक पीके झा आदि मौजूद रहे।
रामसनेहीघाट : कस्बा सुमेरगंज की वर्षों पुरानी रामलीला का समापन राजगद्दी व भरत मिलाप के साथ समापन हो गया। रामलीला में रावण वध के समापन के पश्चात भगवान राम के अयोध्या पहुंचने के बाद भरत मिलाप व राजगद्दी का मंचन किया गया। राजगद्दी के पश्चात प्रमोद वैश्य की ओर से आयोजित वार्षिक भंडारे में नगरवासियों ने प्रसाद के रूप में भोजन ग्रहण किया। आरती के दौरान दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवस्तव व प्रमोद वैश्य प्रमोद गुप्ता, सुरेंद्र कौशल, शुभम आदि मौजूद रहे।
हैदरगढ़: अयोध्या लौटे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जगह-जगह आरती उतारकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जय श्री राम का उद्घोष किया। वानरी सेना के साथ अयोध्या लौटने पर स्वागत के लिए खड़े भैया भरत व शत्रुघ्न ने राम-लक्ष्मण को गले लगाया। उसके बाद प्रभु श्रीराम का विधि विधान से राज्याभिषेक हुआ। रामलीला समिति के प्रबंधक पुरुषोत्तम नारायण अग्रवाल, सदस्य सतीश, गनेश, अनंत प्रकाश, सूर्यकांत, उदय नारायण आदि मौजूद रहे।
रामनगर : रामनगर की प्राचीन रामलीला श्री राम भरत मिलन व श्रीराम राज्याभिषेक एवं राजगद्दी के साथ संपन्न हो गया राजकुमार रत्नाकर सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी रविकांत पांडेय अनूप पांडे पंकज चतुर्वेदी आदि नगर वासियों ने राम दरबार मैं आरती उतारी तथा भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया।