अभियान में पांच क्विंटल 83 किलो खोवा कराया नष्ट
बाराबंकी होली पर्व पर मिलावटखोरों के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जैदपुर में पांच क्विंटल 83 किलो खोवा नष्ट कराया। शहर में भी खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
बाराबंकी: होली पर्व पर मिलावटखोरों के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जैदपुर में पांच क्विंटल 83 किलो खोवा नष्ट कराया। शहर में भी खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। जैदपुर: अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि जैदपुर में पुलिस की सहायता से कानपुर से गोरखपुर जा रही एक इनोवा से चेकिग करने पर पांच क्विंटल 83 किलो खोवा बरामद किया। जो एक लाख 40 हजार की धनराशि का है। खोवा का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार पाल व शंकर दयाल तिवारी ने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा। उन्होंने बताया कि किदवई नगर कानपुर निवासी कृष्ण गोपाल राजपूत व मनोज कुमार शाह से भारी मात्रा में खोवा बरामद किया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खोवा जब चेक किया तो प्रथम ²ष्टया खोवा में रिफाइंड और मिल्क पाउडर का बना था। मौके पर पूरा खोवा नष्ट कराया गया। शहर में भी चलाया गया अभियान: अभिहीत अधिकारी ने बताया कि शहर में माज बिस्किट भंडार आफताब आलम से खाद्य सुरक्षा अधिकारी जय सिंह ने नमकीन का नमूना लिया। वहीं पर दिलीप किराना स्टोर दिलीप जायसवाल के यहां रंगीन साबूदाना पापड़ का नमूना लिया।