Move to Jagran APP

2019 में वापसी के लिए बना 'शक्ति प्रोजेक्ट'

बाराबंकी : कांग्रेस ने 2019 में सत्ता में वापसी के लिए शक्ति प्रोजेक्ट लांच कर दिया है। इसकी जा

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Oct 2018 12:08 AM (IST)Updated: Tue, 16 Oct 2018 12:08 AM (IST)
2019 में वापसी के लिए बना 'शक्ति प्रोजेक्ट'
2019 में वापसी के लिए बना 'शक्ति प्रोजेक्ट'

बाराबंकी : कांग्रेस ने 2019 में सत्ता में वापसी के लिए शक्ति प्रोजेक्ट लांच कर दिया है। इसकी जानकारी के लिए राज्य सभा सदस्य की अध्यक्षता में सभा आयोजित हुई। इसमें पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई।

loksabha election banner

ओबरी स्थित आवास पर सांसद डॉ. पीएल पुनिया ने बताया कि शक्ति प्रोजेक्ट की मजबूती ही 2019 में कांग्रेस पार्टी की सत्ता में वापसी है। यह प्रोजेक्ट हर कार्यकर्ता को सीधे राष्ट्रीय नेतृत्व से जोड़ता है। यह एक ऐसा दोहरा संवाद है, जिसमें कार्यकर्ता की पीड़ा से हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व परचित होता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ता को सीधे अपने से जोड़कर बीच की दीवार गिराई है। जो भी कार्यकर्ता 500 से अधिक कार्यकर्ताओं को शक्ति प्रोजेक्ट से जोड़ेगा उसे कांग्रेस कमेटी के संगठन में सचिव के पद देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम प्रोजक्ट के प्रांतीय प्रभारी सर्वजीत ¨सह मक्कड़ विशेषरूप से मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा तथा संचालन सेवा दल के मुख्य संगठक कमल भल्ला ने किया।

शक्ति प्रोजेक्ट के प्रदेश के प्रभारी सर्वजीत ¨सह ने इसे राहुल गांधी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। एक मोबाइल से केवल एक ही व्यक्ति का जुड़ सकता है। प्रदेश के प्रभारी उपाध्यक्ष छोटे लाल चौरसिया, प्रदेश प्रवक्ता तनुज पुनिया, इरफान कुरैशी, सरजू शर्मा, कपिल देव वर्मा, रामानुज यादव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.