बाराबंकी के देवा मेले में कौतूहल बनीं दुनिया की सबसे छोटी पुंगनूर गायें, आठ लाख रुपये है जोड़े की कीमत
दुनिया की सबसे छोटी पुंगनूर गायें बाराबंकी के देवा मेले में आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। गोसाईगंज के ब्रजभान ...और पढ़ें
-1793035554301_m.webp)
HighLights
देवा मेले में 24-30 इंच की पुंगनूर गायें आकर्षण।
एक जोड़े की कीमत आठ लाख रुपये बताई जा रही है।
आंध्रप्रदेश के चित्तूर से उत्पन्न दुर्लभ नस्ल की गायें।
संवाद सूत्र, देवा (बाराबंकी)। 24 से 30 इंच ऊंची दुनिया की सबसे छोटी पुंगनूर गाय देवा मेले में कौतूहल बनीं हैं। गोसाईगंज के ब्रजभान सिंह अपने घोड़ों के साथ पांच पुंगनूर गायें मेले में लाए हैं, जिनकी कीमत आठ लाख रुपये जोड़ा बताई जा रही है। ब्रजभान ने बताया कि पुंगनूर आंध्रप्रदेश के चित्तूर की एक जगह का नाम है, जहां से इस नस्ल की उत्पत्ति हुई है।
बरसों पहले पुंगनूर क्षेत्र के शासकों ने इस नस्ल को विकसित किया था। आज भी यह नस्ल इसी इलाके तक सीमित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर पली पुंगनूर गाय की तस्वीर सामने आने के बाद यह नस्ल चर्चा में आई। इसका दूध अत्यंत वसायुक्त और घी काफी महंगा होता है। मेले में गायों को देखने के लिए भीड़ लगी रहती है।
