बाराबंकी के देवा मेले के लिए रूट डायवर्जन लागू, इन रास्तों से जाएंगे वाहन
बाराबंकी के देवा शरीफ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था लागू की ...और पढ़ें
-1793032313154_m.webp)
HighLights
देवा मेले के लिए बाराबंकी में रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू।
श्रद्धालुओं के वाहनों हेतु विभिन्न पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए।
यातायात सुचारु रखने के लिए निर्धारित मार्गों का पालन करें।
संवाद सूत्र, बाराबंकी। देवा शरीफ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन और पार्किंग तय की है। बाराबंकी से देवा जाने वाले चार पहिया और दो पहिया हल्के वाहन सोमैया से जहांगीराबाद होकर जाएंगे। फतेहपुर और कुर्सी से बाराबंकी आने वाले वाहन भयारा मोड़ से दाएं मुड़कर नरैनी गांव पहुंचेंगे। वहां से कुर्सी रोड नहर पटरी, आक्सफोर्ड और मामा नहर पुल होकर शहर जाएंगे।
टीएसआई राम यतन यादव के अनुसार, माती से देवा होकर आने वाले वाहन ग्वारी से पलिया मसूदपुर होकर शहर पहुंचेंगे। मसौली से भयारा होकर आने वाले वाहन मलूकपुर, टेरा रसूलपुर और श्रीराम रिजार्ट के पास से शहर जाएंगे।
बाराबंकी और माती से आने वाले वाहनों की पार्किंग साइन सिटी छपरा से बाईं ओर सिपहिया रोड पर होगी। फतेहपुर के वाहनों के लिए डिडौरा काशीराम कालोनी के सामने और पुराने कोल्ड स्टोर, जबकि कुर्सी के वाहनों के लिए कुर्सी पुल और वर्मा मार्केट में पार्किंग तय है। पुलिस ने निर्धारित मार्ग और पार्किंग का पालन करने की अपील की है।
