Move to Jagran APP

प्रियंका वाड्रा के संघर्ष ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

महिला मोर्चा पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 12:37 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 06:02 AM (IST)
प्रियंका वाड्रा के संघर्ष ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह
प्रियंका वाड्रा के संघर्ष ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

बाराबंकी : कांग्रेस का महिला मोर्चा जिले में मजबूत हुआ है। इसके पीछे हमारी नेता प्रियंका वाड्रा की प्रेरणा अहम है। यह बात राज्यसभा सदस्य डॉ. पीएल पुनिया ने शुक्रवार को ओबरी स्थित आवास परिसर में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमारी नेता प्रियंका जी जनहित के हर मुद्दे पर संषर्घ कर रही हैं। उनके इस संघर्ष के चलते महिला कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। कार्यकर्ताओं के जरिए तेजी से महिलाएं कांग्रेस से जुड़ रही हैं।

loksabha election banner

पुनिया ने महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शबनम वारिस के संगठन मजबूती के लिए किए जा रहे कार्यों को सराहा। महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष प्रीती शुक्ला, महासचिव रिकी वर्मा, जिला उपाध्यक्ष पिकी शर्मा, जिला सचिव पुष्पा व शांति सोनी को मनोनयन पत्र भी प्रदान किया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, जिला प्रवक्ता सरयू शर्मा, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

शहीद पुलिस कर्मियों को दिए जाएं एक-एक करोड़

बाराबंकी : कांग्रेस के नेता राज्य सभा सदस्य डॉ. पीएल पुनिया ने कानपुर मुठभेड़ में शहीद पुलिया कर्मियों को एक-एक करोड़ रुपये व घायलों को 25-25 लाख रुपये दिए जाने की मांग की है। पुनिया ने कहा कि भुठभेड़ कांड की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए कि इतने बड़े अपराधी को कौन संरक्षण दे रहा था। इस घटना से एक बार फिर यूपी में जंगलराज होने की बात उभरकर सामने आई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.