दारोगा के बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या, खून से लथपथ मिला शव
दारोगा के इकलौते बेटे ने बुधवार स्वयं को मारी गोली। पिता से कहासुनी के बाद आत्महत्या करने की आशंका। प्रतापगढ़ जिले में है दारोगा की पोस्टिंग।
बाराबंकी(जेएनएन)। कोठी थानाक्षेत्र में एक दारोगा के बेटे ने खुद को बुधवार सुबह गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही उसे आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी दो दिन पहले ही मायके गई थी। वहीं, पिता से कहासुनी के बाद आत्महत्या करने की आशंका। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हे। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।
ये है पूरा मामला
दरअसल, मृतक आशुतोष सिंह 30 कोठी थानाक्षेत्र के ग्राम चौधरी पुरवा निवासी दारोगा जगन्नाथ सिंह का इकलौता बेटा था। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी 20 दिन पहले तक एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। दो दिन पहले ही मायके गई थी। पिता प्रतापगढ़ जिले में दारोगा के पद पर तैनात हैं। वहीं, मां बीमार के चलते एक निजी अस्पताल में भर्ती है। गोली सर्विस रिवाल्वर से मारी गई या अवैध असलहे से यह स्पष्ट नहीं हो सका है। हालांकि, एसएचओ कोठी रूप कुमार का कहना है कि आशुतोष ने अवैध असलहा से खुद को गोली मारी है। आत्महत्या करने के पीछे का आशुतोष का अवसाद ग्रस्त होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।