विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सरयू की गोद में फल-फूल रहीं डॉल्फिन, ‘मन की बात’ में PM मोदी ने रेस्क्यू ऑपरेशन को सराहा

Published: Sun, 31 May 2026 05:59 PM (IST)

बाराबंकी की सरयू नदी में गंगा डॉल्फिन की अच्छी मौजूदगी जिले के लिए गौरव का विषय है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, बाराबंकी। सरयू नदी में गंगा डाल्फिन की अच्छी मौजूदगी जिले के लिए गौरव का विषय है। नदी की स्वच्छता और बेहतर पारिस्थितिकी तंत्र का प्रतीक मानी जाने वाली डाल्फिन के संरक्षण की मुहिम को रविवार को और बल मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में गंगा डाल्फिन रेस्क्यू अभियान का उल्लेख किया।

बाराबंकी वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023-24 से अब तक जिले में कुल आठ डाल्फिन रेस्क्यू का विवरण दर्ज हैं। इनमें सभी डाल्फिन नहरों में भटककर पहुंच गई थीं, जिन्हें वन विभाग की टीम ने सुरक्षित बचाकर दोबारा प्राकृतिक आवास में छोड़ा, लेकिन रेस्क्यू प्रक्रिया के दौरान तीन डाल्फिन की मृत्यु भी हो गई।

तीन डाल्फिन का किया रेस्क्यू 

वर्ष 2023-24 में देवा रेंज में दो, फतेहपुर रेंज में एक का सफल रेस्क्यू किया गया। वर्ष 2024-25 में बाराबंकी और हैदरगढ़ रेंज में भी तीन डाल्फिन को रेस्क्यू किया गया, जिसमें से एक को नहीं बचाया जा सका। जबकि इसी माह 2026 में देवा रेंज क्षेत्र में एक मादा डाल्फिन और उसके शावक के मृत मिलने की घटना हुई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ में दिखाए गए वीडियो में रेस्क्यू टीम को नहर में फंसी डाल्फिन को सावधानीपूर्वक बाहर निकालते, विशेष एम्बुलेंस में उसका स्वास्थ्य परीक्षण करते और उपचार के बाद सुरक्षित नदी में छोड़ते हुए दिखाया गया। यह एम्बुलेंस चलते-फिरते अस्पताल की तरह काम करती है।

लगातार निगरानी और संरक्षण कार्य कर रहा विभाग

प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बधावन ने बताया कि सरयू नदी के भीतर गंगा डाल्फिन पर्याप्त संख्या में हैं। विभाग लगातार निगरानी और संरक्षण कार्य कर रहा है।

नहरों में भटककर पहुंचने वाली डाल्फिन को सुरक्षित बचाने के लिए प्रशिक्षित टीमें सक्रिय रहती हैं। प्रधानमंत्री स्तर से प्रमुखता दिए जाने से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और संरक्षण प्रयासों को और मजबूती मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।