कवि किशोर' के पुत्र देवानंद बने नायब तहसीलदार
कवि किशोर के पुत्र देवानंद बने नायब तहसीलदार -2016 के पीसीएस परिणाम घोषित होने के बाद मिली सफलता -वर्तमान में ¨नदूरा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भंडार में हैं तैनात चित्र-22बीआरके-2
बाराबंकी : राष्ट्रवादी विचारधारा के कवि और मंच संचालक राम किशोर तिवारी 'किशोर' के ज्येष्ठ पुत्र देवानंद तिवारी का चयन नायब तहसीलदार पद के लिए हुआ है। उन्होंने चौथे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। इस सफलता पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।
¨नदूरा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भंडार में तैनात देवानंद तिवारी मूलत: रामसनेहीघाट तहसील के डिग्सरी गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में नगर के लक्ष्मणपुरी कालोनी में रह रहे हैं। उनके पिता कवि होने के साथ ही डाक विभाग के लखनऊ सर्किल में सेक्शन आफीसर हैं। पत्नी मध्येश शिक्षिका और छोटे भाई शारदानंद प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे हैं। शाम करीब साढ़े सात बजे परिणाम का मैसेज मोबाइल पर आते ही देवानंद की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनकी दादी चंद्रावती ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। मां प्रेमा देवी, पिता रामकिशोर तिवारी, भाई शारदानंद, बहन अनामिका सहित परिवारजन और इष्टमित्रों ने मिठाई बांटी। गोले भी दगाए। रामकिशोर तिवारी की प्रख्यात कवि के रूप में पहचान है। उन्होंने भी कभी पीसीएस की परीक्षा दी थी मगर उनके इस सपने को पुत्र देवानंद ने पूरा किया जिसकी खुशी उनके चेहरे पर स्पष्ट दिखाई दे रही थी। देवानंद गणित से एमएससी व बीएड हैं। उनकी ¨नदूरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खंडसरा में सहायक अध्यापक पद पर नौ अगस्त 2010 को तैनाती हुई। इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रमोशन हो गया।
देवानंद का कहना है कि उनकी इस सफलता के पीछे कठिन परिश्रम के साथ ही बुजुर्गों का आशीर्वाद अहम है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013-14 में परीक्षा दी। 2015 में इंटरव्यू तक पहुंचे। 2016 की परीक्षा में चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर प्रयास करने से सफलता मिली है। बधाई देने वालों का लगा तांता
देवानंद की सफलता पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ ही कवि और अन्य विशिष्टजन ने घर पहुचंकर और फोन पर बधाई दी। ओकार वर्मा, ललित पांडेय, ललित तिवारी, नवनीत मिश्र आदि ने मिठाई बांटकर और पटाखे छुड़ाकर खुशी जताई। फैक्ट फाइल
पिता : राम किशोर तिवारी किशोर
जन्मतिथि : छह फरवरी 1985
शिक्षा : एम. एससी गणित, बीएड