पराली जलाया तो दर्ज होगा मुकदमा : एसपी
संवादसूत्र बाराबंकी पराली जलाने पर अब किसानों पर मुकदमा दर्ज हो सकता है। गर्मियों के मौसम में लगातार खेतों में हो रहे अग्निकांड के ²ष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने यह कदम उठाया है। जिससे इन घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सका। इसकी जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक सभी थानाध्यक्षों पर डाली है। जो ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर ग्रामीणों में यह संदेश पहुंचाएंगे।
बाराबंकी : पराली जलाने पर अब किसानों पर मुकदमा दर्ज हो सकता है। गर्मियों के मौसम में लगातार खेतों में हो रहे अग्निकांड के ²ष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने यह कदम उठाया है। जिससे इन घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। इसकी जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों पर डाली है। जो ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर ग्रामीणों में यह संदेश पहुंचाएंगे।
गर्मी अपने सुरूर में आ रही है और खेतों में गेहूं की फसल काटी जा रही है। कभी खेतों के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के कारण तो कभी अन्य कारणों से खेतों में आग लग रही है। जिससे किसानों की पूरी-पूरी फसल नष्ट हुई जा रही है। अन्य कारणों के बीच आग लगने का कारण यह भी है कि जिन खेतों में गेहूं कंपाईन मशीन से काटा जा रहा है उन खेतों में पराली बच जाती है। जिसे नष्ट करने के लिए किसान खेतों में आग लगा देते हैं। जिससे आसपास के खेतों में यह आग फैल जाती है और खड़ी फसल नष्ट हो जाती है। इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसपी अजय कुमार साहनी ने सभी थाना प्रभारियों को आदेश जारी किया है कि वह अपने थाना क्षेत्रों में आने वाले सभी गांव के ग्राम प्रधानों को बुलाकर थाने पर बैठक करें। जिसमें पराली जलाने पर आरोपित किसान पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी जाए। जिसकी जानकारी प्रधान गांव में जाकर लोगों को देंगे।