Move to Jagran APP

राज्याभिषेक होते ही श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा पांडाल

मोहम्मदपुर खाला में चल रही श्रीरामलीला का श्रीराम के राज्याभिषेक के मंचन के साथ समापन हो गया। राज्याभिषेक होते ही पांडाल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 11:19 PM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 11:19 PM (IST)
राज्याभिषेक होते ही श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा पांडाल

बाराबंकी : मोहम्मदपुर खाला में चल रही श्रीरामलीला का श्रीराम के राज्याभिषेक के मंचन के साथ समापन हो गया। राज्याभिषेक होते ही पांडाल श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

loksabha election banner

लंका विजय प्राप्त कर 14 वर्ष के वनवास उपरांत भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान व विभीषण अयोध्या लौटते हैं। यहां माता कैकेयी, कौशल्या व सुमित्रा सभी बेसब्री से राम के अयोध्या लौटने का इंतजार कर रही हैं। जैसे ही राम लक्ष्मण और माता सीता ने अयोध्या में प्रवेश किया, चारों ओर हर्ष की लहर दौड़ गई। राम ने भरत को गले लगाया। इसके बाद अयोध्या वापसी पर नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और दीप जलाकर खुशियां मनाई। अयोध्या लौटे भगवान श्रीराम को भरत ने उनकी राजगद्दी सौंपी दी। राज्याभिषेक की परंपरा के अनुसार पहला तिलक रघुकुल के राजपुरोहित मुनि वशिष्ठ ने किया। विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, रामनगर ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशीष सिंह व शेखर हयारण ने प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान, भरत, शत्रोहन की आरती उतारी।

रामलीला का समापन

निदूरा : कस्बा टिकैतगंज में चल रही रामलीला का समापन रामराज्य की स्थापना के बाद हुआ। टिकैतगंज रामलीला में स्थानीय कलाकारों की ओर से रामलीला का मंचन किया जा रहा था। अंतिम दिन भरत मिलाप, राम राज्याभिषेक आदि लीलाओं का मंचन कलाकारों ने किया। इसके बाद रामलीला सेवा ट्रस्ट समिति के कलाकारों व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। शुक्रवार को रामलीला में कस्बा के गलियारों में भगवान राम लक्ष्मण सीता और हनुमान की भव्य झांकी निकाली गई। इसके बाद अयोध्या वापसी पर राम का राज्याभिषेक किया गया। मेला आयोजक अध्यक्ष रमाकांत बाजपेई, डा. रिकू गुप्ता, बाबू मौर्या, घनश्याम दास गुप्ता, राजू मौर्या, आशीष वाजपेई, अमित गुप्ता, रामसजीवन यादव मौजूद रहे।

लीला का मंचन : देवा : कस्बे में भगवान श्री राम की लीलाओं के मंचन के साथ रावण का पुतला दहन हुआ। इस मौके पर पहुंचे सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दशहरा अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। उन्होंने भगवान श्रीराम , लक्ष्मण की आरती उतार कर पूजा की। ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र यादव, अरविद वर्मा बबलू, आकाश शुक्ल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.