अब महिलाएं निभाएंगी कोटेदार की भूमिका
एसडीएम हैदरगढ़ ने दो महिला स्वयं सहायता समूहों को नियुक्तिपत्र दिया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Oct 2020 01:13 AM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2020 01:13 AM (IST)
बाराबंकी : स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं अब कोटेदार की भूमिका निभाएंगी। महिलाओं ने उचित दर विक्रेता (कोटा) की बागडोर संभाल ली है। एसडीएम हैदरगढ़ आनंद वर्धन ने दो महिला स्वयं सहायता समूहों को नियुक्तिपत्र दिया है। विकास क्षेत्र त्रिवेदीगंज की ग्राम पंचायत शिवनाम व जरौली में बुलाई गई ग्राम पंचायत की खुली बैठक में क्रमश: जय मां जोगनी व जय भीम महिला स्वयं सहायता समूहों के नाम का प्रस्ताव रखे जाने के बाद दोनों उचित दर की दुकानों का चयन सर्वसम्मति से हो गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें