नवनियुक्त भाजपा प्रदेश महामंत्री का हुआ स्वागत
स्वागत का सिलसिला सफेदाबाद से शुरू हो गया
बाराबंकी : पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत के भाजपा प्रदेश महामंत्री बनाए जाने के बाद मंगलवार को जिले में आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत का सिलसिला सफेदाबाद से शुरू हो गया।
सफेदाबाद में मोहम्मदपुर चौकी के पास अकुल वर्मा के नेतृत्व में कुरौली में बंकी मंडल उपाध्यक्ष विनय विश्वकर्मा, आलापुर में प्रशांत मिश्र, विवेकानंद पांडेय, निदूरा ब्लॉक प्रमुख विजय शुक्ल, महिला जिलाध्यक्ष सरिता सिंह, अर्चना मिश्रा, लक्ष्मी श्रीवास्तव आदि ने स्वागत किया। श्रीराम कालोनी स्थित आवास पर पूर्व महामंत्री हर्षित वर्मा, रनबहादुर सिंह राना, संजय रावत, राजकुमार सिंह, संजय अवस्थी, राजकुमार वर्मा आदि ने स्वागत किया। प्रियंका ने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए जरूरतमंदों की सेवा करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान के लिए वह पहले से हमेशा से संघर्ष करती रही हैं। पार्टी ने जो दायित्व दिया है उससे जनसेवा को बल मिलेगा।