Move to Jagran APP

पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती

नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शनिवार को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्तदान भी किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 11:15 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 11:15 PM (IST)
पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती

बाराबंकी: नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती शनिवार को पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। उनकी प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्तदान भी किया गया। गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ की ओर से रक्तदान महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय के रक्तकोष परिसर में गायत्री परिवार के 33 लोगों ने रक्तदान किया। उदघाटन रक्तकोष प्रभारी अखिलेश पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। पूनम वर्मा, अंबरीश श्रीवास्तव, कौशल आदि ने रक्तदान किया। यहां रामबाबू द्विवेदी राहुल सिंह, विवेकानंद त्रिपाठी, राजाराम रावत, आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय जागरण मंच के अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, देवराज त्रिपाठी, निर्मल जैन, दयाशंकर श्रीवास्तव, नीलम वर्मा, संतोष तिवारी, शरद श्रीवास्तव, प्रमोद पाठक आदि ने छाया चौराहे पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सपा छात्र नेता करूणेश द्विवेदी केडी ने चित्र पर माल्यार्पण किया। आरएस यादव मेमोरियल मांटेसरी इंटर कॉलेज, आरएस किड्स सत्यप्रेमीनगर में प्रधानाचार्य आरएस यादव ने जयंती मनाई। स्वतंत्रता सेनानी परिवार के जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा ने राजकमल स्थित स्व. डॉ. रामगोपाल चिकित्सालय परिसर में चित्र पर माल्यार्पण किया। पायनियर मांटेसरी हाईस्कूल, सत्यप्रेमीनगर में पराक्रम दिवस प्रधानाचार्या सोमप्रभा मिश्रा के नेतृत्व में मनाया। उप प्रधानाचार्या आकांक्षा यादव मौजूद रहीं। पलिया मसूदपुर में नेहरू युवा केंद्र जिला युवा अधिकारी प्रियंका सिंह चौहान, नेहा मौर्या ने जयंती मनाई। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जयंती पर पोस्टर मेकिग प्रतियोगिता व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ। यहां प्रधानाचार्य डॉ. पूनम सिंह, विभाग संगठन मंत्री अंशुल श्रीवास्तव, निशांत द्विवेदी आदि मौजूद रहे। जहांगीराबाद स्थित इरम कॉलेज में मनाई गई। शिवसेना के प्रदेश महासचिव किशनलाल रावत ने चित्र पर माल्यार्पण किया। शिवसेना जिला प्रमुख मनोज विद्रोही के नेतृत्व में नगर के प्राचीन नागेश्वर नाथ मंदिर पर हवन पूजन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। ग्रामीण क्षेत्र में मनाई जयंती: : हैदरगढ़: कस्बा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जयंती मनाई गई। रामसनेहीघाट: श्री राधा कृष्ण राम हजारी इंटर कॉलेज गाजीपुर में प्रधानाचार्य राजेश तिवारी की अध्यक्षता में मनाई गई। सरस्वती विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य उत्तम मिश्रा व अभविप नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पाठक ने अपने विचार रखे। पटेल पंचायती महाविद्यालय, जेबीएस महाविद्यालय में जयंती मनाई गई। सिद्धौर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिद्धौर नगर इकाई ने नवयुग पब्लिक स्कूल में जयंती मनाई। मसौली : सुभाष चंद्र बोस स्कूल परिसर में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.