कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र, नई अफीम नीति जल्द जारी करने की मांग की
सांसद तनुज पुनिया ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को पत्र लिखकर फसल वर्ष 2026-27 के लिए नई अफीम नीति शीघ्र घोषित करने की मांग की है।

नीति में देरी से लाखों अफीम किसानों में असमंजस और चिंता
HighLights
सांसद तनुज पुनिया ने नई अफीम नीति शीघ्र घोषित करने की मांग की।
नीति में देरी से लाखों अफीम किसानों में असमंजस और चिंता है।
किसान बुवाई की तैयारी और पट्टों का नवीनीकरण नहीं कर पा रहे।
संवाद सूत्र, बाराबंकी। कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को पत्र लिखकर फसल वर्ष 2026-27 के लिए नई अफीम नीति शीघ्र घोषित करने की मांग की है। सांसद ने कहा कि बाराबंकी सहित प्रदेश और देश के लाखों अफीम किसानों में नीति में विलंब से असमंजस और चिंता है।
उन्होंने उल्लेख किया कि अफीम बोआई का उपयुक्त समय अक्टूबर-नवंबर होता है। नीति में देरी से किसान खेतों की तैयारी, खाद-बीज प्रबंधन और पट्टों के नवीनीकरण की प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
-1792774337663.webp)
पुनिया ने मंत्री से अनुरोध किया कि बुवाई का समय नजदीक होने के कारण अफीम नीति 2026-27 बिना विलंब तुरंत जारी करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि किसान समय पर बुवाई शुरू कर सकें।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में अफीम तस्करी का भंडाफोड़, नोएडा से लाए गए 1.5 किलो अफीम के साथ तीन गिरफ्तार
