विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदाबाद में अफीम तस्करी का भंडाफोड़, नोएडा से लाए गए 1.5 किलो अफीम के साथ तीन गिरफ्तार

Published: Sun, 18 Oct 2026 09:02 AM (IST)

फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा बार्डर ने 1.588 किलोग्राम अफीम के साथ तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नोएडा से अफीम खरीदकर लाए थे।

फरीदाबाद में अफीम तस्करी का भंडाफोड़ ( फोटो स्रोत : जागरण )

फरीदाबाद में अफीम तस्करी का भंडाफोड़ ( फोटो स्रोत : जागरण )

HighLights

  1. फरीदाबाद पुलिस ने 1.588 किलोग्राम अफीम जब्त की।

  2. नशा तस्करी में तीन आरोपी गिरफ्तार, नोएडा से लिंक।

  3. क्राइम ब्रांच बार्डर ने की बड़ी कार्रवाई, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा बार्डर ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1.588 किलोग्राम अफीम के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दो आरोपी नोएडा से करीब चार लाख रुपये में अफीम खरीदकर फरीदाबाद लाए थे। उनकी निशानदेही पर सप्लायर को भी नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

आरोपियों के पास से मिली अफीम

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, 16 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच बार्डर की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने नहर पार रोड, पल्ला क्षेत्र में कार्रवाई कर विपिन और सुखवीर को काबू किया।

तलाशी के दौरान उनके पास से 1.588 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम और मोटरसाइकिल कब्जे में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के गांव बांस बरोलिया के रहने वाले हैं और फिलहाल फरीदाबाद की मोहन सरपंच कालोनी में रह रहे थे।

पुलिस रिमांड पर आरोपी

पुलिस के अनुसार, दोनों ने नोएडा निवासी रानू से अफीम खरीदी थी। अदालत ने विपिन और सुखवीर को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था।

पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने नोएडा में दबिश देकर सप्लायर रानू को भी गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अब अफीम की खरीद-फरोख्त और तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- बिना तंदूर के घर पर बनेगी होटल जैसी मुलायम रूमाली रोटी, बस फॉलो करने होंगे ये आसान स्टेप्स