दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
रामसनेहीघाट : कोतवाली क्षेत्र के हरिलाल पुरवा चौराहे पर जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार अशोक तिवारी (27
By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Dec 2018 11:56 PM (IST)Updated: Sun, 30 Dec 2018 11:56 PM (IST)
रामसनेहीघाट : कोतवाली क्षेत्र के हरिलाल पुरवा चौराहे पर जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार अशोक तिवारी (27) निवासी जेठबनी की मौके पर मौत हो गई। वह अपने बहनोई शोभाराम से मिलकर अपने घर जा रहा था। जेसीबी ने पहले एक आल्टो कार को क्षतिग्रस्त किया, फिर उसी हड़बड़ाहट में उसने अशोक की बाइक में टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हेलमेट पहना होता तो बच जाती जान : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया इसकी मौत हेड इंजरी से हुई है। यदि हेलमेट पहने होता तो शायद इसकी जान बच जाती।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें