राजकीय सम्मान के साथ लोकतंत्र सेनानी की अंत्येष्टि
बाराबंकी: आवास विकास कालोनी निवासी लोकतंत्र सेनानी पं. प्राणनाथ तिवारी का 71 वर्ष की अवस्था मे
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:23 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:23 PM (IST)
बाराबंकी: आवास विकास कालोनी निवासी लोकतंत्र सेनानी पं. प्राणनाथ तिवारी का 71 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। वे अपने पीछे पुत्र राहुल, पुत्रवधू तथा पौत्री को छोड़ गए हैं।
उनकी पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि कमरियाबाग में की गई। अंत्येष्टि के पूर्व उन्हें सलामी गारद ने शोक सलामी दी तथा शासन के प्रतिनिधि के रूप में नायब तहसीलदार मनीष त्रिपाठी ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकतंत्र सेनानी परिषद के जिला संयोजक अजय ¨सह, राम मिलन मिश्र, सुशील कुमार वर्मा, कात्यायनी प्रसाद मिश्र, रामचंद्र यादव, गजराम आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें