Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2024: फैजाबाद के सांसद की जीत-हार तय करते हैं बाराबंकी के मतदाता, जानें क्‍या कहते हैं पिछले चुनाव के आंकड़े

फैजाबाद संसदीय क्षेत्र पर देश के साथ ही दुनिया भर की नजर है। वर्ष 2009 में कांग्रेस के डा. निर्मल खत्री के सिर जीत का सेहरा बंधा था। तब दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस को जीत मिली थी। सपा दूसरे नंबर पर रही। वर्ष 2014 में भाजपा से जीते लल्लू सिंह को कुल चार लाख 91 हजार 663 वोट मिले थे।

By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Published: Wed, 24 Apr 2024 11:15 AM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2024 11:15 AM (IST)
फैजाबाद के सांसद की जीत-हार तय करते हैं बाराबंकी के मतदाता।

राहुल जायसवाल, दरियाबाद (बाराबंकी)। विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद के वोटरों की दरियादिली लोक सभा चुनाव क्षेत्र फैजाबाद के परिणाम बदलती आई है। जिसके पक्ष में दरियाबाद के वोटरों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया, वह रामलला की जन्म भूमि अयोध्या (फैजाबाद) का सांसद चुना जाता रहा है। रामसनेहीघाट व सिरौलीगौसपुर तहसील के 502 बूथ दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। यहां चार लाख, छह हजार, 762 मतदाता निर्णायक की भूमिका निभाते हैं। दरियाबाद की सीमाएं अयोध्या जिले से लगी हैं।

loksabha election banner

फैजाबाद संसदीय क्षेत्र पर देश के साथ ही दुनिया भर की नजर है। वर्ष 2009 में कांग्रेस के डा. निर्मल खत्री के सिर जीत का सेहरा बंधा था। तब दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस को जीत मिली थी। सपा दूसरे नंबर पर रही। वर्ष 2014 में भाजपा से जीते लल्लू सिंह को कुल चार लाख, 91 हजार, 663 वोट मिले थे। इसमें दरियाबाद क्षेत्र के एक लाख, तीन हजार, 248 मतों का योगदान रहा। दूसरे स्थान पर रहे सपा के मित्रसेन यादव को कुल दो लाख, आठ हजार, 965 व दरियाबाद से 50 हजार, 390 वोट मिले थे।

इस तरह दरियाबाद विधान सभा क्षेत्र से लल्लू सिंह की जीत 52 हजार, 858 मतों से हुई थी। वर्ष 2019 के चुनाव में लल्लू सिंह को संसदीय क्षेत्र में कुल मत पांच लाख, 28 हजार, 113 मिले थे। इसमें दरियाबाद विधान सभा क्षेत्र का योगदान एक लाख 24 हजार पांच मतों का था, जबकि दरियाबाद से सपा प्रत्याशी आनंद सेन को 96 हजार 881 मत मिले थे। इस तरह दरियाबाद से भाजपा की जीत का अंतर 27 हजार 124 मत रहा था।

बाराबंकी का हिस्सा रही रुदौली तहसील

अयोध्या जिले की रुदौली तहसील पहले बाराबंकी जिले का हिस्सा रही है, जिसकी वापसी के लिए हर माह वकील मुख्यमंत्री को ज्ञापन देते हैं। 18 सितंबर, 1997 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने रुदौली तहसील को फैजाबाद (अब अयोध्या) में शामिल कर दिया था, लेकिन सपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने 24 फरवरी, 2004 को रुदौली को फिर बाराबंकी में मिला दिया। प्रदेश की राजनीति ने करवट ली और बसपा सरकार आने पर 31 अक्टूबर, 2007 को फिर से रुदौली को मुख्यमंत्री मायावती ने फैजाबाद का हिस्सा बना दिया। रुदौली विधान सभा क्षेत्र भी है जो फैजाबाद संसदीय क्षेत्र में हमेशा से शामिल रही है।

2019 में दरियाबाद में मिले मत

दल प्रत्याशी मत

भाजपा लल्लू सिंह 1,24,005

सपा (गठबंधन) आनंद सेन 96,881

2014 में दरियाबाद में मिले मत

----------------

दल प्रत्याशी मत

भाजपा लल्लू सिंह    1,03,248

सपा    मित्रसेन यादव  50,390

बसपा  जितेंद्र सिंह बब्लू  32,759

कांग्रेस निर्मल खत्री 28,302

वर्ष 2009 के चुनाव पर नजर

कांग्रेस - 45,951

भाजपा- 20,483

सपा-  37,578

बसपा-  28,098


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.