मासूम गायब, अपहरण की आशंका!
बाराबंकी घर के बाहर खेल रहा पांच वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिवारजनों ने अपहरण की आशंका पर पुलिस से शिकायत की है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 11:47 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 11:47 PM (IST)
बाराबंकी : घर के बाहर खेल रहा पांच वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिवारजनों ने अपहरण की आशंका पर पुलिस से शिकायत की है।
थाना लोनीकटरा के खैराकनकू गांव निवासी बाबूलाल का पांच वर्षिय पुत्र दिब्यांश शनिवार दोपहर बाद खेलने के निकला था। जो संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब बच्चा घर वापस नहीं लौटा तो परिवारजन ने खोजबीन शुरू कर दी। सभी सम्भावित स्थानों पर सारी रात खोजबीन करने पर भी सुराग नहीं लगा। रविवार की सुबह थाने पहुंचे पिता ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ कमलेश प्रजापति ने बताया कि पिता बाबूलाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें