कौन हैं IPS रवीना त्यागी, जिनके नाम से ही कांपते हैं मनचले? बनीं बाराबंकी की नई पुलिस अधीक्षक
आईपीएस रवीना त्यागी को बाराबंकी का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है, जो शोहदों पर प्रभावी कार्रवाई और यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए जानी जाती हैं।

नवागत एसपी रवीना त्यागी
HighLights
आईपीएस रवीना त्यागी बाराबंकी की नई पुलिस अधीक्षक नियुक्त हुईं।
शोहदों पर प्रभावी कार्रवाई और यातायात प्रबंधन में उनकी पहचान।
चुनावी वर्ष और पर्वों में कानून व्यवस्था की बड़ी चुनौती संभालेंगी।
संवाद सूत्र, बाराबंकी। शोहदों पर प्रभावी कार्रवाई और यातायात व्यवस्था में नए प्रयोग करने के लिए चर्चित 2014 बैच की आईपीएस रवीना त्यागी यहां पुलिस अधीक्षक पद का नियुक्त हुईं हैं। ऐन चुनावी वर्ष और पर्वों की मुस्तैदी की चुनौती संग कानून व्यवस्था बनाना अहम होगा।
39 वर्षीय रवीना त्यागी मूल रूप से गौतमबुद्धनगर की रहने वाली हैं और बायोटेक्नाेलाजी में बीटेक हैं। कार्यशैली और कार्यदक्षता के लिए उन्हें डीजी कमेंडेशन सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम पदक मिल चुके हैं।
लखनऊ कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त के पद से एसपी बाराबंकी बनीं रवीना त्यागी, मुरादाबाद व कानपुर में भी तैनात रही हैं। शचि घिल्डियाल जिले की पहली महिला एसपी थीं।
उन्होंने 20 जुलाई 2007 से 23 अक्टूबर 2007 तक करीब तीन माह तीन दिन जिले की कमान संभाली थी। शचि घिल्डियाल ने भी मनचलों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर पहचान बनाई थी।
यह भी पढ़ें- 'लखनऊ से यूक्रेन सड़क मार्ग से कैसे जाएंगे?'... देखें PCS-2025 के इंटरव्यू में अभ्यर्थियों से पूछे गए कैसे सवाल
