Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री से विधायकों के साथ मिले सांसद तो धान खरीद में आई तेजी

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 19 Dec 2020 11:37 PM (IST)

    -सक्रिय हुए डीएम सहित अन्य अधिकारी -सांसद व विधायक ने भी देखा धान क्रय केंद्रों का हाल

    Hero Image
    मुख्यमंत्री से विधायकों के साथ मिले सांसद तो धान खरीद में आई तेजी

    बाराबंकी : धान खरीद में सुस्ती को लेकर सांसद उपेंद्र सिंह रावत की क्षेत्रीय विपणन अधिकारी हैदरगढ़ से हुई हॉट-टॉक का मामला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचा है। इसके बाद शनिवार को जिले में धान खरीद में तेजी आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डीएम डॉ. आदर्श सिंह स्वयं मंडी में पहुंचे और राजस्व अधिकारियों की टीम लगा दी है। सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने भी सफदरगंज मंडी में व विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने दरियाबाद में क्रय केंद्र पर धान खरीद का हाल देखा।

    शुक्रवार को सांसद के साथ भाजपा विधायक शरद कुमार अवस्थी, बैजनाथ रावत, सतीश चंद्र शर्मा, साकेंद्र प्रताप वर्मा व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री से मिलने गए थे। मुख्यमंत्री के यहां जाने से पहले डीएम डॉ. आदर्श सिंह से मिले थे। डीएम को पत्र देकर क्षेत्रीय विपणन अधिकारी दीपक तोमर को जिले से हटाकर क्रय केंद्र पर धान खरीद की जांच के बाद कार्रवाई की बात कही थी।

    शनिवार को डीएम दोपहर 11 बजे मंडी पहुंचे और शुक्रवार को जिन किसानों ने अपने कागज नहीं जमा किए थे उनके कागज जमा कराकर सत्यापन के बाद टोकन जारी करने के निर्देश दिए। सत्यापन व टोकन के लिए तहसीलदार नवाबगंज न्यायिक दयाशंकर त्रिपाठी, नायब तहसीलदार एसपी सिंह, राजस्व निरीक्षक उमेश त्रिपाठी, आशुतोष उपाध्याय, रेनू वर्मा के साथ आठ लेखपाल मौजूद रहे।

    मंडी परिषद व पीसीएफ के क्रय केंद्र पर पहले से धान लगा होने के कारण धान की तौल दोपहर दो बजे तक नहीं हो सकी। इसको लेकर जिन लोगों को टोकन दिए गए थे वह किसान परेशान भी दिखे। दोपहर बाद तौल शुरू कराई गई। वहीं विपणन शाखा के दो केंद्रों पर धान की तौल तेजी होती दिखी।

    रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा : दरियाबाद के विपणन शाखा के क्रय केंद्र पर विधायक सतीश चंद्र शर्मा के साथ एसडीएम दिव्यांशु पटेल भी पहुंचे। क्रय केंद्र चार दिन से बंद बताया गया क्योंकि यहां के क्रय केंद्र प्रभारी को हटाए जाने के बाद जिसे तैनात किया गया है उसने अभी तक चार्ज नहीं लिया। इस पर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की बात विधायक ने एसडीएम से कही।

    comedy show banner
    comedy show banner