Move to Jagran APP

होली गीतों पर थिरके लोग, लगाया अबीर गुलाल

बाराबंकी: होली का पर्व गुरुवार को नगर में धूमधाम से मनाया गया। होली गीतों पर जहां लोग थिरके वहीं अबी

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 12:27 AM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 12:27 AM (IST)
होली गीतों पर थिरके लोग, लगाया अबीर गुलाल
होली गीतों पर थिरके लोग, लगाया अबीर गुलाल

बाराबंकी: होली का पर्व गुरुवार को नगर में धूमधाम से मनाया गया। होली गीतों पर जहां लोग थिरके वहीं अबीर, गुलाल व रंग लगाकर एक दूसरे से गले मिलकर पर्व की बधाई दी। सुबह शुरू हुआ रंग दोपहर दो बजे तक चला।

loksabha election banner

शहर के धनोखर, घंटाघर, लखपेड़ाबाग, बड़ेल, पायनियर चौराहा, पैसार में रानी बहू लॉन परिसर, आवास विकास, सतरिख नाका सहित विभिन्न जगहों पर डीजे की धुन पर लोग थिरके। हर्बल रंगों के अलावा अबीर गुलाल, स्प्रे का प्रयोग कर लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाया। बच्चों में पर्व को लेकर खासा उत्साह रहा। बड़ों के साथ बच्चों ने भी मस्ती की।

डीजे की धुन पर थिरके लोग : सुबह धनोखर से लेकर सिटी इंटर कॉलेज तक फूलों की होली खेली गई। राधे-राधे करते हुए लोगों ने फूलों की होली खेली। काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। राधा-कृष्ण की वेषभूषा में कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। रानी बहू लॉन परिसर में बाराबंकी मार्निंग वाकर्स की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोग भांगड़े की धून पर थिरके। एक दूसरीे को मिष्ठान खिलाया। अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। यहां राजीव गुप्ता बब्बी, कपिल जायसवाल, चरनजीत गाबा, सरदार चरनजीत सिंह, सुशील गुप्ता, रविनन खजांची, मनीष निगम, अश्वनी गुप्ता, शरदराज सिंह, मनोज जायसवाल, पप्पू जायसवाल, शिव कुमार गुप्ता झुमरू, अरूण गुप्ता, अरूण जायसवाल, सुधाकर वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, प्रदीप जायसवाल, संदीप गुप्ता पिकी, राजकुमार, राजू पटेल, छोटू आदि प्रमुख रहे। श्री राम कॉलोनी में होलिका दहन के बाद फूलों की होली खेली गई। श्री नागेश्वरनाथ धाम में होली मिलन समिति की ओर समारोह आयोजित किया गया। यहां सांसद प्रियंका सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य पीएल पुनिया, तनुज पुनिया, विनोद गाबा, राजेश गुप्ता, प्रभात वर्मा, रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, चरनजीत गाबा आदि मौजूद रहे। युवा समिति के तत्वावधान में विकास भवन के निकट शांतिपुरम कॉलोनी में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। यहां विधायक रामनरेश रावत, पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा, सहकारी बैंक के अध्यक्ष धीरेंद्र वर्मा, शिवहर्ष सिंह, केदारबक्श सिंह, सरोज रावत, संतोष वर्मा, सुनील कुमार, अरुण प्रताप सिंह मौजूद रहे। स्टेडियम में खिलाड़ियों ने एक दूसरे को रंग लगाकर व गुझिया खिलाकर पर्व मनाया। यहां क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर, सोशल वर्कर देव कुमार गुप्ता, खिलाड़ी शंशाक गुप्ता, सरवर नवाब, चंदारानी आदि शामिल हुए। गुड़ मंडी में पूर्व सभासद प्रद्युम्न यादव, विकास वर्मा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.